Healthy Periods: स्वस्थ पीरियड क्या है? जानें इसके 5 संकेत

हैल्थी पीरियड्स 3 से 5 दिन के हैवी फ्लो के साथ रहते है उसके बाद 1 से 2 दिन नार्मल ब्लीडिंग होती है। पीरियड्स के दिनों के अलावा किसी अन्य दिन ब्लीडिंग नहीं होती। जानें अधिक इस ब्लॉग में -

Vaishali Garg
27 Jan 2023 | अद्यतनित 17 Mar 2023
Healthy Periods: स्वस्थ पीरियड क्या है? जानें इसके 5 संकेत

Sign Of Healthy Periods

Healthy Periods: जिस तरह प्रत्येक बॉडी एक जैसी नहीं होती उसी तरह हर महिला के पीरियड्स एक सामान नहीं होते। कुछ महिलाएं पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द महसूस करती है। पीरियड्स महिलाओं के हैल्थ के बारे में बहुत कुछ बताता है। आपकी बॉडी ही आपकी हैल्थ के बारे में संकेत देती है बस आपको उन्हें नोटिस करने की जरूरत है। पीरियड के कुछ फैक्टर है जो हमें बताते है नार्मल पीरियड के बारे में। 

आप कुछ ऐसी महिलाओं से भी मिले होंगे जो बताती है की उनके पीरियड 3 से 5 दिन ही रहते है और उन्हें बहुत ज्यादा दर्द भी महसूस नहीं होता। आप सोचते है वाह यह महिलाएं तो भगवान की फेवरेट है मगर ऐसा नहीं है। यह केवल एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा प्रत्येक महिला को गुजरना पड़ता है यदि आपको अधिक समस्या होती है तो डॉक्टर के साथ कंसल्ट करें। आज हम आपको बताएंगे नार्मल पीरियड होने के कुछ साइन।

5 Sign Of Healthy Periods

1. हैल्थी पीरियड 3 से 5 दिन तक रहते है

जिन महिलाओं के पीरियड 8,9 दिन तक रहते है तो आपको यह जानने की जरूरत है की नार्मल पीरियड कुछ 3 से 5 दिन लिए रहते है। इस दौरान फ्लो अधिक रहता है। आपके पीरियड की अवधि अधिक है तो एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

2. दर्द रहित

जी हाँ आपने बिलकुल ठीक सुना सामान्य पीरियड की लिस्ट में दर्द रहित पीरियड भी आते है। महिलाओं के माइल्ड पेंन होता है मगर असहनीय दर्द नहीं होता। यदि आपको ऐसा महसूस होता है तो समझ लीजिए आपकी बॉडी में कोई समस्या है।

3. पीरियड डेज में ही ब्लीडिंग होती है

हैल्थी पीरियड्स 3 से 5 दिन के हैवी फ्लो के साथ रहते है उसके बाद 1 से 2 दिन नार्मल ब्लीडिंग होती है। पीरियड्स के दिनों के अलावा किसी अन्य दिन ब्लीडिंग नहीं होती। यादि आपको ऐसा होता है तो आपके अंदर आयरन की कमी है।

4. ब्लड का रंग गहरा लाल  होता है

हैल्थी पीरियड के ब्लड का रंग गहरा लाल होता है। सामान्य तरह से यूटरस से निकलता है। यदि आपके पीरियड के ब्लड का कलर पर्पल या ब्राउन है और क्लॉट बनते हैं तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

5.  मूड स्विंग नहीं होते

यदि आपके पीरियड्स बिना किसी टेंशन के ख़त्म हो जाते है। आपको क्रेविंग, मूड स्विंग या पीरियड आने से पहले चिड़चिड़ाहट महसूस नहीं होती, तो आपको खुश होना चाहिए क्यूंकि यह हैल्थी पीरियड की निशानी है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें। 

अगला आर्टिकल