Advertisment

5 चीज़ें जिसको पानी में भिगोकर खाने से डबल हो जाते हैं उसके पोषक तत्व

हैल्थ: ड्राई फ्रूट्स में फाइबर, पोटेशियम और कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो एक साथ कई तरह से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Seeds

Seeds

Health Tips: आजकल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में बहुत ही कम लोग हैं जो अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं। जल्दबाजी में कुछ भी खा पी लेते हैं। खाना जबकि पुरे नियम अनुसार ही खाना चाहिए यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनको यदि आप भिगोकर खाएंगे तो उसके पोषक तत्व अधिक हो जाते हैं आइए जानते हैं कौन सी हैं वह चीज़ें।

Advertisment

5 चीज़ें जिसको पानी में भिगोकर खाने से डबल हो जाते हैं उसके पोषक तत्व

1. मेथी के दाने

मेथी के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। वहीं, कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए इसका सेवन एक कारगर उपाय है। ऐसे में मेथी के दानों को पानी में भिगोने से इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं, रोज सुबह इसे सेव करके रखें, यह पाचन प्रक्रिया को संतुलित रखता है और मधुमेह से पीड़ित रोगियों में रक्त शर्करा के स्तर को प्रबंधित करने में मदद करता है।

Advertisment

2. चावल

आज के लोग जल्दी में चावल तुरंत धोकर उसको कुकर में लगा देते जबकि पहले चावल को कुछ देर के लिए पानी में फुला कर रखा जाता था। खाने से पहले चावल को भिगोना बहुत ज्यादा है। यह आवश्यक है।  क्योंकि ऐसा करने से है  आर्सेनिक का प्रभाव कम हो जाता है, जिसके कारण हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर का खतरा नियंत्रण में रहता है।

3. बीजों को गर्म पानी में भिगोकर छोड़ दें

Advertisment

एंजाइम अवरोधक सभी प्रकार के बीजों में मौजूद होते हैं। ऐसे में अगर बीजों को गर्म पानी में भिगोकर छोड़ दिया जाए तो इन अवरोधकों को बेअसर किया जा सकता है। साथ ही ऐसा करने से कई तरह के फायदेमंद एंजाइम बनते हैं, जो सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। साथ ही इन बीजों में विटामिन और खनिजों की मात्रा भी बढ़ जाती है, इसके साथ ही इसमें मौजूद ग्लूटेन और अन्य प्रोटीन, जो पचाने में मुश्किल होते हैं, टूट जाते हैं और आसानी से पच जाते हैं।

4. ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स में फाइबर, पोटेशियम और कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो एक साथ कई तरह से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही हृदय संबंधी समस्याओं से लेकर मधुमेह तक की स्थिति में इनका सेवन लाभकारी होता है। ऐसे में इन्हें भिगोना और भी फायदेमंद हो सकता है।

Advertisment

5. खसखस बीज

खसखस फोलेट और थायमिन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। इसमें विटामिन बी पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के साथ-साथ वेट मैनेजमेंट में आपकी मदद करता है। ऐसे में इसे भिगोकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व फैट कटर का काम ज्यादा प्रभावी तरीके से करते हैं। अगर कोई व्यक्ति वजन घटाने की योजना बना रहा है तो उसे भीगे हुए खसखस ​​का सेवन जरूर करना चाहिए।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment