Abnormal Menstruation: जानें ७ तरह के असामान्य मासिक धर्म के बारे में

मनुष्य का शरीर आठवा अजूबा होता है। हमारे शरीर के सिस्टम जैसे बनाये गए हैं, जब बारीकी से समझा और देखा जाए तो अद्भुत लगता है। वैसे ही एक महिला का शरीर इस बात पर और भी भार देता है कि भगवान ने यह शरीर बहुत ही फुर्सत से बनाया होगा।

author-image
Ayushi Jha
New Update
Periods(Health Grace).

(Image source: Health Grace)

7 Types Of Abnormal Menstruation: मनुष्य का शरीर आठवा अजूबा होता है। हमारे शरीर के सिस्टम जैसे बनाये गए हैं, जब बारीकी से समझा और देखा जाए तो अद्भुत लगता है। वैसे ही एक महिला का शरीर इस बात पर और भी भार देता है की भगवान ने यह शरीर बहुत ही फुर्सत से बनाया होगा और बड़ी मेहनत और दिमाग से भी। महिलों के मासिक धर्म होने के पीछे भी वैज्ञानिक वजह हैं। उसी में बीरमारियाँ होना भी सामान्य है। आइये इस ब्लॉग में पढ़े 7 किस्म के असामान्य मासिक धर्मों के बारे में। 

जानें 7 तरह के असामान्य मासिक धर्म के बारे में

1. अत्यार्तव (Menorrhagia)

Advertisment

इस कंडीशन में पीरियड्स में ब्लीडिंग बहुत ही ज़्यादा और लंबे समय के लिए होता है। यह हमारे नार्मल 5-7 दिनों से ज़्यादा लम्बा भी चल सकता है। इसके होने के ज़्यादा कारण हमारे हारमोंस होते हैं। जब हमारा शरीर बहुत ज़्यादा या ज़रूरत से काम हारमोंस प्रोडूस करने लगता है जो हमारे मासिक धर्म को रेगुलर रखे, तो हमारे शरीर परेशान हो सकता है। 

2. पॉलीमेनोरिया (Polymenorrhoea)

यह कंडीशन भी कुछ ऐसा ही होता है जिसमे पीरियड्स जल्दी जल्दी समय पर हो जाते हैं। ऐसा होर्मोनेस के इम्बैलेंस से हो जाता है और बार बार के ब्लड लॉस के कमज़ोरी भी हो सकती है। 

3. कष्टार्तव (Dysmenorrhoea)

इसमें बहुत ही ज़्यादा तीव्रता में दर्द होता है, पीरियड्स के समय। पीरियड्स के क्रैम्प बहुत ही असहनीय दर्द देते हैं जिसमें इंसान अपना दिन भर का काम भी बिना रुकावट के नहीं कर पाता। इसके होने के भी कईं सारे कारण हो सकते हैं। 

4. रजोरोध (Amenorrhoea)

Advertisment

जब आपको पीरियड्स बहुत समय के लिए ना हो रहा हो या फिर तीन से ज़्यादा बार से आपके पीरियड्स ना आ रहे हो तो आपको यह कंडीशन हो सकती है।

5. हाइपोमेनोरिया (Hypomenorrhoea)

अगर आपको ज़रूरत से भी काम ब्लीडिंग होती है पीरियड्स के दौरान, तो इसे हाइपोमेनोरिया कहा जाता है। 2 दिन से काम ब्लीडिंग होने वाले लोगो को यह कंडीशन होती है। इसे कंट्रासेप्टिव या निरोध वाले पिल्स लेने के वजह से भी हो सकते हैं। 

6. ऑलिगोमेनोरिया(Oligomenorrhoea)

जब आपके पेरिओस में बहुत इर्रेगुलर गैप्स होते हों, तो उसे यह कंडीशन कहा जाता है। इसमें आपको सालाना 7-9 पीरियड्स ही होते हैं। 

7. प्रागार्तव (Premenstrual Syndrome)

Advertisment

यह एक बहुत ही जाना पहचाना टर्म है। पीरियड्स होने से पहले जब आपका शरीर और दिमाग आपको लक्षण दिखने लगता है ऐसे की ब्लोटिंग, चिरचिरापन, पीरियड ब्रेस्ट्स आदि, उसे PMS कहते हैं। यही जब बहुत सीरियस और लम्बे समय तक रहता है तो उसे Premenstrual Dysphoric Disorder भी होने के संभवाना होते हैं। 

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

Abnormal Menstruation