Advertisment

Bael Benefits: बेल के फल के हैं शारीरिक और मानसिक फायदे

ब्लॉग | हैल्थ: गर्मियों में बेल का फल खाने से शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं। आयुर्वेद में बेल के फल के साथ-साथ बेल के पेड़ का बहुत महत्व है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
बेल का फल

बेल के फल के हैं बहुत से फायदे

Bael Benefits: बेल हिंदुओं में बहुत पवित्र पेड़ माना जाता है। बेल को बिल्व भी कहा जाता है। इसको खासतौर से भगवान शिव के लिए पूजा में प्रयोग किया जाता है। बेल के पूजन ही में नहीं खाने में भी कई फायदे हैं। इसकी जड़, पत्ते और फल सभी स्वास्थ्य के लिए कारगर हैं। 

Advertisment

आज बात करते हैं बेल के फल की। बेल का फल स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत-ही सर्वोत्तम माना गया है। दरअसल बेल के फल में त्रिदोषनाशक गुण होते हैं। इसको खाने से वात, पित्त और कफ संबंधी सभी तरह की समस्याओँ से छुटकारा मिलता है।

बेल के फल के क्या फायदे हैं

बेल का फल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में बहुत अच्छा माना गया है। आइए जानें बेल का फल खाने के फायदे :-

Advertisment

पुराना कब्ज दूर करता है 

पुराने कब्ज के लिए बेल के फल का जूस बहुत अच्छा माना गया है। इसके जूस को पीने से पेट से संबंधित रोग दूर होते हैं। बेल के फल में फाइबर बहुत मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसके जूस के सेवन से पेट पतला हो जाता है और कब्ज दूर हो जाता है। 

खून बढ़ाता है

Advertisment

बेल के फल को खाने से खून की कमी दूर होती है। बेल का फल खून बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसका जूस या इसे साबुत खाने से एनीमिया की कमी दूर होती है। हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके साथ ही बेल का जूस खून को भी साफ करता है।

पाइल्स दूर करता है

बेल के फल का सेवन पाइल्स समस्या को दूर करता है। जिन्हें खूनी पेचिश की समस्या है, बेल के फल को खाने से खूनी पेचिश दूर होती है। इसको खाने से पेचिश के दौरान हो रही शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। पेचिश के लिए बेल कारगर है।

Advertisment

आंतों के इंफेक्शन को दूर करे

बेल के फल को खाने से आंते साफ होती हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो किसी भी तरह के हार्मफुल बैक्टीरिया को आंतों में पनपने से रोकते हैं। डायरिया में बेल का फल खिलाने या जूस का सेवन कराने से डायरिया दूर होता है।

ठंडक प्रदान करता है

Advertisment

बेल का फल खाने से शरीर में ठंडक मिलती है। ये गर्मी के प्रकोप को दूर करता है। बेल के फल का जूस गर्मियों में लेने से गर्मियों से होने वाली शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं। इसको खाने से सिर में दर्द भी दूर होता है।

इस तरह बेल के फल को खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। प्रेग्नेंट महिलाओं को बेल देने से पहले डॉक्टर से जरूर राय ले लें। ऐसा इसलिए कि प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार कई फल नुकसान भी पहंचा देते हैं। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

गर्मियों कब्ज Bael Benefits बेल डायरिया
Advertisment