Advertisment

Benefits Of Besan: जानें ‌बेसन के फ़ायदे हमारे स्वास्थ्य पर

blogs | sehat : बेसन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बेसन में कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो बहुत से रोगों से बचाने में मदद करते हैं। बेसन को नियमित रूप से डाइट में शामिल करके आप सेहतमंद रह सकते हैं।

author-image
Ayushi
New Update
Besan

5 Benefits Of Besan

5 Benefits Of Besan : बेसन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बेसन में कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो बहुत से रोगों से बचाने में मदद करते हैं। बेसन को नियमित रूप से डाइट में शामिल करके आप सेहतमंद रह सकते हैं।

Advertisment

बेसन के इस्तेमाल से आप कई स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर सकते है। जैसे कि सब्जी, पकोड़े, मिठाई, चीला‌ और ढोकला आदि बनाई जाते हैं। बेसन पोषक तत्वों का खजाना है और इसमें आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं। अपने स्वाद के अनुसार आप बेसन से टेस्टी और हेल्दी व्यंजन बना सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन  वेट लॉस के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, बेसन से होने वाले फायदे के बारे में।

बेसन खाने से क्या फ़ायदे होते हैं

Advertisment

1. खून की कमी को करें दूर

बेसन में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। अगर आपको एनीमिया है, तो आप अपनी डेली डाइट में बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है।

2. कोलस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद

Advertisment

बेसन का सेवन करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर‌ सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार प्रतिदिन बेसन के इस्तेमाल से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए शरीर में फाइबर की भी जरूरत होती है। फाइबर बेसन में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। बेसन में अनसैचुरेटेड फैट भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इस कारण, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए बेसन का प्रयोग किया जा सकता है।

3. डायबिटीज में बेसन का प्रयोग

बेसन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। बेसन के सेवन से पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त होती है, साथ ही डायबिटीज के स्तर को भी कम किया जा सकता है। बेसन को कम कार्बोहाइड्रेट और कम शुगर वाले खाद्य पदार्थों में गिना जा सकता है। बेसन के सेवन से रक्त में मौजूद शर्करा को नियंत्रित कर सकते है।

Advertisment

4. एनीमिया

आयरन की कमी के कारण एनीमिया होता है। इससे आपको थकान, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ और ह्रदय गति के असामान्य होने की समस्या हो सकती है। बेसन में फाइबर और प्रोटीन कि मात्रा भरपूर होती है। साथ ही बेसन‌ में फोलेट और आयरन भी पर्याप्त मात्रा में होता है। फोलिक एसिड और विटामिन-बी 12 की कमी के कारण शरीर में मेगालोब्लास्टिक एनीमिया हो जाता है, जिसमें आपको लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स की संख्या में कमी हो सकती है। बेसन खाने के फ़ायदे में पर्याप्त आयरन को प्राप्त करना भी है‌ साथ ही लाल रक्त कोशिकाएं भी बेहतर हो सकती हैं।

5. मजबूत हड्डियां

बेसन के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। बेसन में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। फास्फोरस शरीर के अंदर कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों के निर्माण में सहायक होता है। बेसन के उपयोग से आप ऑस्टियोपोरोसिस की स्थिति से बच सकते है। ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी बीमारी है, जिसमें आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

benefits कोलेस्ट्रॉल बेसन Besan एनीमिया
Advertisment