Advertisment

Castor Oil : जानिए कैस्टर ऑयल के बेहतरीन फ़ायदे

कैस्टर ऑयल एक थिक, बिना गंध का तेल होता है। इसे कैस्टर के पौधों के बीजों से बनाया जाता है। यह पुराने जमाने में इजिप्ट में इस्तेमाल किया जाता था। ज्यादातर लैंप्स के फ्यूल के तौर पर, मेडिकेशन और ब्यूटी पर्पस के लिए।

author-image
Shruti
New Update
castor oil freepik

(Image Credit - Freepik)

Benefits Of Castor Oil : कैस्टर ऑयल एक थिक, बिना गंध का तेल होता है। इसे कैस्टर के पौधों के बीजों से बनाया जाता है। यह पुराने जमाने में इजिप्ट में इस्तेमाल किया जाता था। ज्यादातर लैंप्स के फ्यूल के तौर पर, मेडिकेशन और ब्यूटी पर्पस के लिए। आज यह भारत में भी प्रोड्यूस किया जाता है। यह बहुत से स्किन और हेयर प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही साथ एक मोटर ऑयल के भी इनग्रेडिएंट के तौर पर इसे इस्तेमाल किया जाता है। आईए जानते हैं कैस्टर ऑयल के कुछ बेनिफिट्स

Advertisment

जानिए कैस्टर ऑयल के बेहतरीन फ़ायदे

1. कब्ज़ में लाभदायक

कैस्टर ऑयल को कब्ज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद रिसिनोलिक एसिड इंटेस्टाइन के रिसेप्टर से अटैच हो जाते हैं। जो कि मसल्स को कॉन्ट्रैक्ट करते हैं और कब्ज से राहत देते हैं। परंतु इसे ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए नहीं तो इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। जैसे कि ब्लोटिंग होना या क्रैंप्स आना।

Advertisment

2. एंटी इंफ्लेमेट्री

कैस्टर ऑयल में इन्फ्लेमेशन कम करने के गुण होते हैं। यह सूजन से लड़ने में सक्षम है। अपनी त्वचा पर इसे लगाने से सूजन कम होती है। साथ ही साथ इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं।

3. त्वचा पर लगाने के फ़ायदे

Advertisment

कैस्टर ऑयल में फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसलिए यह आपकी त्वचा पर मॉइश्चराइजिंग इफेक्ट देता है। इसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो त्वचा के एक्ने को हटाने का काम करते हैं। 

4. बालों पे इस्तेमाल

कैस्टर ऑयल बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। यह आपके स्कैल्प और बालों को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए भी मौजूद होता है, जो कि बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह बालों को शाइनी बनाता है और हेयरफॉल कम करता है।

Advertisment

5. मज़बूत इम्यूनिटी 

कैस्टर ऑयल इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बनाने का काम करता है। यह वाइट ब्लड सेल्स की संख्या को बढ़ाता है जो कि बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही साथ यह ब्लड के फ्लो को भी बढ़ाता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

कैस्टर ऑयल castor oil
Advertisment