Advertisment

Digestion : पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए जरूर खाएं ये फूड

पाचन तंत्र इंसान के स्वास्थ्य पर बहुत सारे प्रभाव डालता है। यह इंसान की ओवरऑल सेहत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह आपके शरीर में न्यूट्रिएंट को अब्जॉर्ब्ड करने के लिए जिम्मेदार है और हानिकारक वेस्ट को बाहर निकालने के लिए भी।

author-image
Shruti
New Update
digestion freepik

(Image Credit - Freepik)

Food To Improve Digestion : पाचन तंत्र इंसान के स्वास्थ्य पर बहुत सारे प्रभाव डालता है। यह इंसान की ओवरऑल सेहत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह आपके शरीर में न्यूट्रिएंट को अब्जॉर्ब्ड करने के लिए जिम्मेदार है और हानिकारक वेस्ट को बाहर निकालने के लिए भी। परंतु कभी-कभी इंसान को डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स जैसे कि ब्लोटिंग, गैस, एब्डोमिनल पेन, डायरिया, कब्ज इत्यादि हो जाते हैं। जो कि बहुत ही परेशान करने वाले होते हैं। ऐसे में आप यह फूड खाकर अपने पाचन तंत्र को अच्छा रख सकते हैं

Advertisment

खाएं पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए ये फूड

1. योगर्ट

योगर्ट या दही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह दूध को लैक्टिक एसिड वाले बैक्टीरिया द्वारा फर्मेंट करके बनाया जाता है। दही में प्रोबायोटिक मौजूद होते हैं जो कि अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। और पाचन तंत्र को सही करने में मदद करते हैं। प्रोबायोटिक आपके गट में नेचूरली होते हैं। परंतु योगर्ट खाने से यह बूस्ट होते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

Advertisment

2. सेब

सेब इंसान को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। यह ओवरऑल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। यह सॉल्युबल फाइबर का भी बहुत अच्छा सोर्स है। सेब आपके डाइजेशन में मदद करते हैं साथ ही साथ यह कब और डायरिया को ठीक करने में भी सहायक हैं। यह इंटेस्टाइनल इनफेक्शन के रिस्क को भी कम करते हैं। साथ ही साथ कोलन के इन्फ्लेमेशन में भी मददगार हैं। 

3. पपीता

Advertisment

पपीता एक सुपरफूड भी माना जाता है। पपीते में डाइजेस्टिव एंजाइम होते हैं। जिनको पपेन के नाम से जाना जाता है। यह पाचन तंत्र में मदद करते हैं। साथ-साथ प्रोटीन फाइबर्स को भी ब्रेकडाउन करने में सहायक हैं। इससे कब्ज और ब्लोटिंग में भी राहत मिलती है।

4. चुकंदर

चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन तंत्र को अच्छा बनाने में सहायक है। आप चुकंदर को सलाद के रूप में, रोस्ट करके या ब्लेंड करके स्मूदी के रूप में भी ले सकते हैं।

Advertisment

5. अदरक

अदरक एक ट्रेडिशनल इनग्रेडिएंट है जो कि पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होता है। साथ ही साथ अदरक आपके हार्टबर्न, नॉसिया और पेट के डिस्कमफर्ट में भी सहायक है।

6. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं। इनमें कई प्रकार के  न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं और यह पाचन तंत्र के लिए भी एक रामबाण हैं। हरी सब्जियों में प्रचुर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है और फाइबर पाचन तंत्र को अच्छा बनाने में सहायक है। हरी सब्जियों में मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है जिससे की कब्ज जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही साथ यह आपके गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को फीड करने का काम भी करते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

digestion पाचन-तंत्र
Advertisment