Advertisment

Cold Shower: ठंडे पानी से नहाने के फायदे

अक्सर इंसान गरम पानी से नहाना बहुत पसंद करता है क्योंकि यह काफी आराम देने मे मदद करता है और वही ठंडा पानी नहाना खासकर ठंड के समय में नहाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन ठंडा पानी से नहाने के फायदे सुनके आप भी हैरान हो जाएंगे।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Benefits Of Cold Water Bath

Benefits Of Cold Water Bath (Image Credit: Pinterest)

Cold Shower: अक्सर इंसान गरम पानी से नहाना बहुत पसंद करता है क्योंकि यह काफी आराम देने मे मदद करता है और वही ठंडा पानी नहाना खासकर ठंड के समय मे नहाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको हफ्ते मे 2-3 बार ठंडा पानी से जरूर नहाना चाहिए क्योंकि इसके कई फायदे होते है और आपको बीमारी से भी दूर रखने मे मदद करता है। ठंडा पानी से नहाने के फायदे सुनके आप भी हैरान हो जाएंगे। 

Advertisment

जाने ठंडे पानी से नहाने के फायदे

1. Boost Immunity 

ठंडा पानी आपके इम्यूनिटी के लिए काफी बेहतर है और इससे नहाने से आपका इम्यूनिटी अच्छा बना रहता है। भले ही आप नहाने के लिए कुछ मिनट के लिए ठंडा पानी का इस्तेमाल करे और आपको इसका फायदा देखने मिलेगा। यह आपको वायरस से दूर रखता है जिससे आपको कॉमन कोल्ड नहीं होता है। आपका शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने मे मदद करता है और आपको हेल्थी बनाए रखता है। 

Advertisment

2. Fights With Depression 

ठंडा पानी से नहाने से आपका मूड काफी रिफ्रेश लगता है। यह डिप्रेशन से गुजर रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि यह आपके मूड को अच्छा करता है और डिप्रेशन से दूर रखता है और आप पहले से बेहतर महसूस करते है। 

3. Pain Relief 

Advertisment

कोई भी इंजूरी को ठीक करने के लिए भी ठंडा पानी काफी मदद करता है। आपने देखा होगा की जब किसी स्पोर्ट्सपर्सन को कोई तरह की इंजूरी हो जाती है तो उन्हे बर्फ दिया जाता है जिससे वह इंजूरी कम हो जाए और इंजूरी जल्दी ठीक हो सके। ठंडा पानी हमे इस तरह की इंजूरी से भी दूर रखता है। 

4. Improves Circulation 

ठंडा पानी से नहाना भले ही मुश्किल हो लेकिन इसके फायदे भी काफी होते है। यह आपके शरीर मे सर्क्यलैशन को बेहतर बनाता है जिससे त्वचा भी पहले से काफी बेहतर दिखती आती है। ठंडा पानी हमारे शरीर के टेम्पेरेचर से ज्यादा होने के कारण हमारे शरीर को वही टेम्पेरेचर बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करना पड़ता है। रोजाना ठंडा पानी से नहाने से हमारा सर्कुलेटरी सिस्टम पहले से बेहतर बनता है। 

5. Improves Metabolism

ठंडा पानी हमारे मटैबलिज़म को बेहतर बनाने मे मदद करता है। हफ्ते मे 2-3 बार ठंडा पानी से जरूर नहाना चाहिए जिससे मटैबलिज़म बढ़ता है और यह मोटापा से लड़ने मे भी मदद करता है और वजन कम करने मे मदद करता है। ठंडा पानी हॉर्मोनल लेवल को नियंत्रित रखता है और गेस्ट्रोइंटेसटिनल सिस्टम को ठीक करता है।

bath Cold Water
Advertisment