Advertisment

Health Tips : गर्मियों में चुकंदर का जूस पीने के 5 फायदे

गर्मी का मौसम चल रहा है और अगर आप अपने स्वास्थ के लिए बेस्ट जूस ऑप्शन ढूंढ रहें है, तो बीटरूट का जूस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। बीटरूट के कई हेल्थ बेनिफिट्स है और इसका जूस लगातार पिने से आपको इसके कई हेल्थी फायदें मिलते है।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
बीटरूट जूस

( Image credit : Health shots )

Health Tips : गर्मी का मौसम चल रहा है और अगर आप अपने स्वास्थ के लिए बेस्ट जूस ऑप्शन ढूंढ रहें है, तो बीटरूट का जूस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। बीटरूट के कई हेल्थ बेनिफिट्स है और इसका जूस लगातार पिने से आपको इसके कई हेल्थी फायदें मिलते है। चुकंदर आपके शरीर की कई गंभीर बिमारियों को कंट्रोल और दूर करता है। बीटरूट का जूस पिने से ये आपके लिवर को डिटॉक्स करता है और आपके ब्लड फ्लो को भी बढ़ाता हैं। चलिए विस्तार से जानते है की गर्मी के मौसम में बीटरूट जूस पिने के क्या फायदे है। 

Advertisment

बीटरूट जूस से मिलते है ये हेल्थ बेनिफिट्स 

1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल 

अगर आपको अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना है तो आप रोजाना बीटरूट का रस पि सकते है। जिसके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है उसे भी चुकंदर का रस पीना चाहिए। बीटरूट में पोटैशियम भी मौजूद होता है, जिसे डाइट में शामिल करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। 

Advertisment

2. स्किन बेनिफिट्स 

बीटरुट में ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन - सी मौजूद होता है, जोकि आपके स्किन को अर्ली एजिंग से रोकता है साथ ही ये झुर्रिया और डार्क स्पॉट्स भी कम करता है। इसलिए आप अपने स्किन को इम्प्रूव करने के लिए भी बीटरुट का रस रोजाना पि सकते है। 

3. डिटॉक्स ड्रिंक

Advertisment

आप बीटरुट के रस को रोजाना एक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह भी पि सकते है। ये आपके बॉडी में मौजूद टोक्सिन को निकलता है और आप इससे ग्लोइंग स्किन और हेल्थी बॉडी पा सकते है। 

4. पेट के लिए फायदेमंद 

चुकंदर का रस आपके पेट के लिए भी काफी असरदार साबित होती है। इसमें मौजूद बीटेन आपके शरीर में उत्पन हुए सारे पाचन समस्या से आपको राहत दिलाता है। ये आपके पेट में खाना पचाने की क्षमता को बेहतर करता है। अगर आपको हार्ट की बीमारी है तभी इसे पिने के कई सारे फायदे है। 

5. वेट लॉस करने में मदद 

अगर आप वेट लूज़ करना चाहते है तो आप बीटरुट जूस को रोजाना अपने डाइट में शामिल कर सकते है। इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरी मौजूद होता है और बिलकुल भी फैट नहीं होता है, तो डाइटिंग में इससे बेहतर और क्या है होगा ?  चुकंदर के रस का और भी कई हेल्थ बेनिफिट पाने के लिए आप इसे रोजाना पि सकते है। 

Health Tips बीटरूट जूस
Advertisment