Beetroot : चुकंदर खाने के बेहतरीन फ़ायदे

चुकंदर में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो कि शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। चुकंदर के पत्ते और उसकी जड़े भी उतनी ही न्यूट्रिशियस और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। चुकंदर को रोज अपने आहार में शामिल करके इंसान कई बीमारियों से बच सकता है।

author-image
Shruti
New Update
Beetroot 1200 (Wikipedia).png

(Image Credit - Wikipedia)

Benefits Of Eating Beetroot : चुकंदर हमेशा से ही खान-पान का हिस्सा रहा है। चुकंदर में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो कि शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। चुकंदर के पत्ते और उसकी जड़े भी उतनी ही न्यूट्रिशियस और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। चुकंदर को रोज अपने आहार में शामिल करके इंसान कई बीमारियों से बच सकता है और अपना स्वास्थ्य अच्छा बना सकता है। आईए जानते हैं चुकंदर खाने के फायदे

Beetroot Benefits: जानिए चुकंदर खाने के बेहतरीन फ़ायदे

1. हार्ट के लिए लाभकारी

Advertisment

चुकंदर खाने से  दिल की कई बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। चुकंदर में प्रचुर मात्रा में फोलेट यानी कि विटामिन b9 पाया जाता है। यह रक्त वाहिकाओं के होने वाले नुकसान को भी नियंत्रित करने में सहायता देता है। अपने आहार में रोजाना थोड़े चुकंदर जरूर शामिल करें।

2. इम्यून सिस्टम मजबूत करना

चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यह पेट के भीतर मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। जिससे कि इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। साथ ही साथ यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है। यह कब्ज और अन्य पेट की समस्याओं से बचाने में कारगर है।

3. ब्लड प्रेशर कंट्रोल

चुकंदर में स्वाभाविक रूप से नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है जो की बॉडी में नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाती है। चुकंदर  रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करता है जिससे कि ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में सहायता मिलती है। 

4. हीमोग्लोबिन बढ़ाना

Advertisment

यदि किसी इंसान को खून की कमी है तो चुकंदर उसके लिए एक रामबाण उपाय साबित हो सकता है चुकंदर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को ठीक करता है। चुकंदर को अपने आहार में जरूर शामिल करें। खासकर कि महिलाएं चुकंदर जरूर खाएं।

5. ग्लोइंग स्किन

चुकंदर स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं। चुकंदर के सेवन से पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। जिससे स्किन ग्लोइंग और स्वस्थ रहती है।

6. मेमोरी बढ़ाने में सहायक

चुकंदर मेमोरी पावर को भी अच्छा करने में काफी मददगार है। इसमें कोलिन मौजूद होता है जो कि मेमोरी पावर को बढ़ाता है। अपने दिमाग को और तेज करने के लिए अपने आहार में चुकंदर जरूर शामिल करें।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

चुकंदर Beetroot Benefits