Advertisment

Beetroot Benefits : जानें चुकंदर खानें से शरीर को क्या-क्या लाभ होंगे

blogs | sehat : चुकंदर में कई तरह के विटामिन, मिनरल और प्रोटीन पाएं जातें हैं, जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते है। चुकंदर का सेवन करने से हमारे शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं।

author-image
Ayushi
New Update
png_20230302_111210_0000.png

5 Benefits Of Beetroot

5 Benefits Of Beetroot : चुकंदर में कई तरह के विटामिन, मिनरल और प्रोटीन पाएं जातें हैं, जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते है। चुकंदर का सेवन करने से हमारे शरीर के कई समस्याएं दूर होती है। यह हमारे शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही इसके अन्य बहुत से फायदे भी होते हैं।

Advertisment

चुकंदर को एक तरह का फल और सब्जी दोनों ही कह सकतें हैं, साथ ही चुकंदर का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। चुकंदर का रंग लाल होता है और इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होती है, जिसको खानें से हमारे स्वास्थ्य को बहुत से लाभ मिलते हैं। चुकंदर विटामिन बी9 से भरपूर होता है जो हमारी कोशिकाओं के विकास और कार्यों को करने में मदद करता है।

चुकंदर कई तरह से हमारे शरीर में गंभीर बीमारियों को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। चुकंदर एक बेहतरीन सब्जी है जो आपके पूरे पाचन सिस्टम को भी स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। 

चुकंदर खानें से क्या फायदे होते हैं

Advertisment
  • ख़ून की कमी को दूर करनें में मदद : चुकंदर में मौजूद सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और आयरन की मात्रा  काफ़ी होती है। चुकंदर खानें से हमारे शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ती है। यदि आपकों ख़ून की कमी है, तो आप चुकंदर का सेवन करें।
  • दिल को स्वस्थ रखने में मदद : चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ख़ून के दबाव को कम करने में मदद करता है और चुकंदर में पाए जाने वाला ब्यूटेन ख़ून को जमने से रोकता है। इस प्रकार चुकंदर दिल से संबंधित बीमारियों के लिए मददगार साबित हो सकता है।
  • पाचन शक्ति मज़बूत करनें में मदद‌ : चुकंदर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जातें है, जो हमारे पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करतें हैं। आपको अगर कब्ज या गैस की समस्या है, तो नियमित रूप से चुकंदर का जूस पी सकतें हैं। यह आपके भोजन को पचाने में मदद करता है।
  • ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मदद : चुकंदर में नाइट्रेट्स काफ़ी होता है। नाइट्रेट्स बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार, प्रतिदिन 500 ग्राम चुकंदर खाने से आपमें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है। नाइट्रेट्स एक ऐसा रसायन है, जो पाचन तंत्र में पहुंचकर नाइट्रिक ऑक्साइड बन जाता है और रक्तचाप कम कर देता है।
  • हैपेटाइटिस से बचाए : इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा कम मात्रा में मौजूद होता है। यह प्राकृतिक शुगर का बेहतर स्रोत है। चुकंदर का जूस पीने से आप कई रोगों से बचे रहेंगे। यह जूस पीलिया, हैपेटाइटिस, उल्टी के उपचार में लाभदायक है। इससे कब्ज और बवासीर में भी बचाव होता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

benefits Beetroot चुकंदर हीमोग्लोबीन
Advertisment