Advertisment

Benefits Of Orgasm: महिलाओं को ऑर्गेज्म के क्या फायदे हो सकते हैं?

हमारे समाज में ऑर्गेज्म एक ऐसा टॉपिक है, जिसके बारे में ज्यादातर बात नहीं होती है। खासतौर पर जब महिलाओं की बात आती है, उन्हें प्लेजर के बारे में पता ही नहीं होता है ,उन्हें यह भी मालूम नहीं होता है कि उनके प्लेजर पॉइंट्स क्या है?

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Female Orgasm

Benefits Of Orgasm: हमारे समाज में ऑर्गेज्म एक ऐसा टॉपिक है, जिसके बारे में ज्यादातर बात नहीं होती है। खासतौर पर जब महिलाओं की बात आती है, उन्हें प्लेजर के बारे में पता ही नहीं होता है ,उन्हें यह भी मालूम नहीं होता है कि उनके प्लेजर पॉइंट्स क्या है? जिनके स्टिम्युलेट होने से उन्हें अच्छा फील होता है। उन्हें सेक्स में अपनी पसंद और नापसंद क्या है, इसके बारे में जानने का कभी मौका ही नहीं दिया जाता। बहुत सारी महिलाएं फेक ऑर्गेज्म भी करती है। यह सब कुछ तब ही बदलेगा, जब हम इन चीजों के बारे में महिलाओं को बताएंगे और समाज में ऐसी बातों को नॉर्मल करेंगे ,आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि महिलाओं को ऑर्गेज्म के क्या फायदे होते हैं-

Advertisment

महिलाओं को ऑर्गेज्म के क्या फायदे हो सकते हैं?

मूड बढ़िया होता है

ऑर्गेज्म से आपकी बॉडी में 'फील गुड हार्मोन'(Feel-Good Hormones) रिलीज होते हैं, जिससे स्ट्रेस रिलीज होता है और मूड अच्छा होता है जैसे ऑक्सीटोसिन प्यार का हॉर्मोन है। डोपामाइन से आप अच्छा महसूस करते हैं। एंडोर्फ़िन से आपका दर्द कम हो जाता है। इसके साथ ही सेरोटोनिन से आपका मूड रेगुलेट होता है। ऐसे ऑर्गेज्म आपका मूड को बेहतर करने में मदद करता है, जिसका असर काफी देर तक रह सकता है। 

Advertisment

एक दूसरे के करीब आते हैं

ऑर्गेज्म से आप एक दूसरे के बहुत ज्यादा करीब आ जाते हैं। आपके बीच एक बांड पैदा हो जाता है। आप दोनों एक दूसरे के साथ खुशी महसूस करते हैं। आपको सुरक्षित महसूस होता है। आपको एक दूसरे के सामने बनना नहीं पड़ता है। आप जो होते हैं, वही अपने आप को दिखाते हैं। एक सेक्सुअल रिलेशन तब ही कामयाब हो सकता है. जब आप केवल शारीरिक रूप से नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से उनके साथ जुड़ते हैं और ऑर्गेज्म इस गैप को भरने में मदद करता है। यह दोनों के बीच विश्वास भी पैदा कर सकता है। 

खुद से जुड़ाव महसूस करते हैं

Advertisment

जहाँ पर ऑर्गेज्म आपको आपके पार्टनर के साथ जुड़ने में मदद करता है। वहीं इसका कनेक्शन आपके साथ भी जुड़ा हुआ है,आप खुद को अपने करीब महसूस करते हैं। आपको अपनी कमियां स्वीकार करने में मदद मिलती है। आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है। आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। जब आप मास्टरबेट (Masturbate) भी करते हैं तब भी आपको अपनी सेक्सुअल प्रेफरेंस के बारे में पता चलता है। आप खुद के बारे में ज्यादा जानते हैं कि आपको क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं। इससे भी आपकी पर्सनालिटी पर बहुत फर्क पड़ता है। 

एक्सपेरिमेंट करते हैं

ऑर्गेज्म हर व्यक्ति में अलग महसूस हो सकता है। यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि उसे क्या अच्छा लगता है। जब आप ऑर्गेज्म की राह पर चलने लग जाते हैं तब आप बहुत सारी चीजें एक्सपेरिमेंट करते हैं। आप अकेले भी यौन अनुभव करते हैं जिसे मास्टरबेट कहते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ भी अलग-अलग चीजों को ट्राई करते हैं। सेक्स टॉयज (Sex Toys) का इस्तेमाल करते हैं जिससे आपको पता चलता है कि आपके लिए क्या वर्क करता है। आप पार्टनर पर निर्भर नहीं रहते हैं लेकिन आप अपनी जरूरतों को भी नहीं मारते है क्योंकि आप खुद के बारे में जानते हैं और आपको यह भी पता है कि आप कैसे आप खुद को खुस कर सकते हैं। 

Advertisment

चेहरे पर चमक आती है 

सेक्स के बाद, आपकी बॉडी में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है जिसका मतलब है कि ऑक्सीजन आपके चेहरे तक भी पहुँच जाती है। इसके साथ ही आपकी बॉडी रिलैक्स हो जाती है जिससे आपकी नींद बेहतर होती है। अच्छी नींद का फायदा आपके चेहरे पर भी दिखाई देता है। एस्ट्रोजन आपको एजिंग से भी बचाता है क्यूंकि यह कोलेजन को कम होने से बचाता है। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

orgasm sex toys Masturbate Feel-Good Hormones Benefits Of Orgasm
Advertisment