/hindi/media/media_files/6jjesNuDCU1PbCPqfD3n.png)
(Image Credit: The Washington Post)
Kissing & Pregnancy: क्या किस करने से प्रेगनेंसी हो सकती है? इस तरीके से आपका शक करना सही भी हो सकता है क्योंकि किसिंग एक बहुत ही फिजिकल इंटिमेट एक्ट होता है। इसके साथ ही किसिंग की इंटिमेसी भी बहुत ज्यादा होती है जैसे कई बार टंग किसिंग होती है या फिर डीप माउथ किसिंग होती है जिसके कारण इसे लेकर डर पैदा हो सकता है लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा कुछ भी नहीं होता है। किसिंग से प्रेगनेंसी नहीं हो सकती है, इसे समझने के लिए हमें प्रेगनेंसी के प्रक्रिया को समझना होगा। चलिए शुरू करते हैं-
क्या किस करने से प्रेगनेंसी हो सकती है?
प्रेगनेंसी का प्रोसेस (Process Of Pregnancy)
प्रेगनेंसी के लिए दो चीजों का होना बहुत जरूरी है स्पर्म और एग। स्पर्म और कुछ भी नहीं मेल सीमन होता है जो पेनिस में पाया जाता है। इसके साथ ही अंडा फीमेल ओवरी में प्रोड्यूस होता है। वहीं कांसेप्शन के लिए एंड और स्पर्म का मेल होना बहुत जरूरी है। जब यह दोनों मिलते हैं तो एक Zygote बनता है जो सेल्स के साथ मल्टीप्लाई होता है और बॉल की शेप ले लेता है जिसे हम एंब्रियो कहते हैं।
जब यह एंब्रियो यूटरस की वाल के साथ अटैच होता है, उसे हम प्रेगनेंसी कहते हैं। एग ओर स्पर्म के साथ फर्टिलाइजेशन फैलोपियन ट्यूब में होता है। प्रेगनेंसी एक कॉम्प्लिकेटेड प्रक्रिया है। इसके लिए एनाटॉमिकल इंटरवेंशन का होना बहुत जरूरी है। यह आपके माउथ से नहीं हो सकता है। इसके लिए जेनिटल का जेनिटल से कांटेक्ट होना बहुत जरूरी है। एक बात जरूर है कि अगर मेल इजेकुलेशन फीमेल बॉडी के अंदर ना होते हुए बाहर हो तो प्रेग्नेंट होने के चांस हो सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्पर्म स्विम कर सकते हैं और वजाइनल फ्लुएड के जरिए वजाइना में पहुंच सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें और बिलकुल भी रिस्क मत लें। हमेशा प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें। इस बात की आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है कि आप किसिंग से हो प्रेग्नेंट सकते हैं क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं है।
Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।