Advertisment

Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के दौरान वॉक करने के फायदे

प्रेग्नेंसी में वॉक करने की सलाह बहुत सारे लोगों और डॉक्टर्स द्वारा दी जाती है। वॉक करने से प्रेगनेंसी के दौरान तनाव कम होता है, प्रेगनेंसी के दौरान वॉक करने के कई फायदे होते हैं आइये जानें-

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
walk).png

Image Credit- Freepik

Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी में वॉक करने की सलाह बहुत सारे लोगों और डॉक्टर्स द्वारा दी जाती है। इस अभ्यास से महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। वॉक करने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है और महिलाओं का मूड भी अच्छा रहता है। इसके अलावा, वॉक करने से प्रेगनेंसी के दौरान तनाव कम होता है इसलिए, प्रेग्नेंट महिलाएं अपने स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से वॉक कर सकती हैं अगर आप लगातार कुछ टाइम के लिए वॉक नही कर पाती तो दिन में गैप लेकर भी वॉक कर सकती हैं प्रेगनेंसी के दौरान वॉक करने के कई फायदे होते है आइये जानें।

Advertisment

प्रेगनेंसी के दौरान वॉक करने के फायदे

शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ

वॉक करने से प्रेग्नेंट महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। इससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है, मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं और बॉडी पेन कम होता है। वॉकिंग से प्रेग्नेंट महिलाओं की शारीरिक ताकत बढ़ती है और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। यह उन्हें एक स्वस्थ चाइल्ड बर्थ के लिए तैयार करता है।

Advertisment

बेहतर मानसिक स्थिति

वॉक करने से मां का मन शांत और सक्रिय रहता है, जिससे मूड स्विंग्स कम होते हैं और मां का आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक स्थिरता और संतुलन प्रदान करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान चलना गर्भवती महिला को बच्चे के साथ जुड़ाव का अनुभव कराता है।

नींद की क्वालिटी में सुधार

Advertisment

वॉकिंग नींद की क्वालिटी को भी सुधारती है। गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं की नींद की समस्याएं बढ़ सकती हैं, लेकिन नियमित वॉकिंग उनकी नींद को गहरी और आरामदायक बनाने में मदद कर सकती है। यह उनके शरीर को धीरे-धीरे शांत करता है और मानसिक चिंताओं को कम करने में मदद करता है, जिससे वे अधिक आराम से नींद पा सकती हैं।

अत्यधिक वजन पर कंट्रोल

प्रेग्नेंसी के दौरान, विशेष रूप से वजन की निगरानी रखना जरूरी है। अत्यधिक वजन न केवल मां के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, बल्कि शिशु के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। सही आहार, व्यायाम तो प्रेगनेंसी के दौरान ज़रूरी है ही पर वही आप वॉक करने से अपना वजन कंट्रोल और अपने बच्चें का भी स्वस्थ विकास कर सकती हैं।

Advertisment

चाइल्ड बर्थ में मदद

वॉक करने से पैल्विक मसल्स को एक्टिव करने में मदद मिलती है और शरीर के निचले हिस्से को मजबूत करता है वॉक करना एक नेचुरल तरीका है, जो चाइल्ड बर्थ के दौरान काफी फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से चलने से हिम्मत मिलती है और लचीलेपन में सुधार करने में मदद मिल सकती है जिस की वजह से चाइल्ड बर्थ के दौरान काफी आसानी हो सकती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Pregnancy Tips प्रेगनेंसी मूड स्विंग्स वॉक
Advertisment