Menopause Changes: मेनोपॉज़ के समय शरीर में होने वाले बदलाव और देखभाल के टिप्स

Menopause Changes: मेनोपॉज़, यानी जब महिलाओं का पीरियड्स बंद हो जाता है, एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है जो जीवन के एक नए चरण की शुरुआत को दर्शाती है। ऐसे में महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कई बदलावों का भी सामना करना पड़ता है। 

author-image
Tamnna Vats
New Update
Menopause

Bodily Changes During Menopause and Care Tip: मेनोपॉज़, यानी जब महिलाओं का पीरियड्स बंद हो जाता है, एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है जो जीवन के एक नए चरण की शुरुआत को दर्शाती है। यह स्थिति आमतौर पर 40 की आयु के बाद आती है, जब शरीर में हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं। ऐसे में महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कई बदलावों का भी सामना करना पड़ता है। 

Advertisment

Menopause Changes: मेनोपॉज़ के समय शरीर में होने वाले बदलाव और देखभाल के टिप्स

हार्मोनल बदलाव

मेनोपॉज़ के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन की मात्रा कम होने लगती है। ये हार्मोन ही महिलाओं के पीरियड्स को नियंत्रित करते हैं। जब इनका स्तर घटता है, तो मासिक धर्म अनियमित हो जाता है और धीरे-धीरे पूरी तरह बंद हो जाता है। हार्मोन में बदलाव के कारण कई अन्य समस्याएं भी सामने आती हैं, जैसे गर्मी लगना रात को पसीना आना, मूड स्विंग्स और नींद की समस्या।

Advertisment

शारीरिक बदलाव

मेनोपॉज़ के समय शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं जैसे बाल झड़ना, त्वचा रूखी हो जाना और वजन बढ़ना, खासकर पेट के आसपास। कई महिलाओं को इस समय हड्डियों की कमजोरी यानी ऑस्टियोपोरोसिस की परेशानी होने लगती है। साथ ही  थकान महसूस होना और जोड़ों में दर्द होना भी आम हो जाता है।

मानसिक और भावनात्मक असर

Advertisment

मेनोपॉज़ के समय महिलाओं को टेंशन, चिंता और उदासी जैसी परेशानियाँ हो सकती हैं। मन बार-बार बदलता है, छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है और खुद पर भरोसा भी कम हो सकता है। यह समय भावनाओं के लिहाज़ से थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही जानकारी और अपनों के सहारे इसे आसानी से संभाला जा सकता है।

देखभाल और समाधान

1. मेनोपॉज़ के दौरान हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर आहार लेना बेहद ज़रूरी होता है। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, दूध, दही, बादाम और ताजे फल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद होता है।

Advertisment

2. हल्का योग, वॉकिंग या स्ट्रेचिंग व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और वजन भी नियंत्रण में रहता है और साथ ही ये मानसिक तनाव को नता को भी कम करने म मददगार साबित होता है।

3. मानसिक रूप से मजबूत बने रहना बेहद जरूरी है क्योंकि मेनोपॉज़ कोई बीमारी नहीं, बल्कि जीवन का एक नया चरण है। इस समय आत्म-संवाद, मेडिटेशन और परिवार का सहयोग सबसे बड़ा संबल बनता है।

4. यदि मेनोपॉज़ के लक्षण अधिक परेशान कर रहे हों, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना जरूरी है। कुछ मामलों में हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) की आवश्यकता भी हो सकती है।

मेनोपॉज हार्मोनल Care Menopause