Advertisment

Sex Talks: क्या ओरल सेक्स खतरनाक हो सकता है?

आजकल जब लोग सेक्स रिलेशन के बारे में चर्चा करते हैं, तो उसमे ओरल सेक्स एक बहुत ही आम विषय बन गया है। यह एक प्रकार का सेक्स है जिसमे अपने पार्टनर के जेनिटल या एनस को उत्तेजित करने के लिए मुंह का उपयोग करा जाता है।

author-image
Ritika Negi
New Update
Can oral sex be dangerous?

Oral Sex (Image Credit: file image)

Can oral sex be dangerous: आजकल जब लोग सेक्स रिलेशन के बारे में चर्चा करते हैं, तो उसमे ओरल सेक्स एक बहुत ही आम विषय बन गया है। यह एक प्रकार का सेक्स है जिसमे अपने पार्टनर के जेनिटल या एनस को उत्तेजित करने के लिए मुंह का उपयोग करा जाता है। लेकिन क्या ओरल सेक्स हानिकारक हो सकता है? इस तरह के सवाल कई लोगों के मन में उठते हैं। जब बात ओरल सेक्स की आती है तो कई लोग इसे हेल्थी मानते हैं, जबकि कुछ लोगो के अनुसार यह गलत और खतरनाक हो सकता है। यह वास्तव में व्यक्ति की सोच और कंफर्ट पर निर्भर करता है, लेकिन इसके प्रति सचेत और जानकार रहना जरूरी है। 

Advertisment

ओरल सेक्स क्या है?

पहले के समय में ओरल सेक्स एक टैबू हुआ करता था, लेकिन आजकल यह सेक्सुअल एक्टिविटी का एक सामान्य रूप है। ओरल सेक्स का अर्थ है अपने साथी के जेनिटल या एनस को उत्तेजित करने के लिए अपने मुॅंह, होंठ या जीभ का उपयोग करना। मेल या फीमेल दोनों अपने पार्टनर को ओरल सेक्स दे सकते हैं। ओरल सेक्स कई नामों से जाना जाता है जैसे, ‘गोइंग डाउन’, ‘ब्लो जोब’ या ‘69’ ऐसे कई अलग अलग तरह के नाम हैं। ओरल सेक्स के दौरान यह बेहद जरूरी है कि आपका पार्टनर इसके लिए सहमत हो, और यदि आप इसके लिए सहमत हैं तो ओरल सेक्स पार्टनर्स के बीच सेक्सुअल एक्टिविटी का एक स्वाभाविक और आनंददायक हिस्सा हो सकता है। 

क्या ओरल सेक्स खतरनाक हो सकता है?

Advertisment

स्टडीज के अनुसार, ओरल सेक्स खतरनाक नहीं होता है, यदि यह स्वच्छता के नियमों के अनुसार किया जाता है। सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जैसे कि कॉन्डम का उपयोग, संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके साथ ही, सेक्सुअल हैल्थ की देखभाल और नियमित जांच भी जरूरी होती है। हालांकि कुछ मामलों में, ओरल सेक्स खतरनाक हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति के मुंह में छाले, फोड़े या कोई संक्रामक बीमारी हो, तो इससे संक्रमण हो सकता है।

ओरल सेक्स के बारे में खतरनाक या सुरक्षित होने का फैसला व्यक्ति के और उसके साथी के साथ वार्ता करके लिया जाना चाहिए। स्वास्थ्य और सुरक्षा को महत्व देना जरूरी है, लेकिन इसके साथ ही रिश्ते में समझदारी और समर्थन भी महत्वपूर्ण है। अपने साथी के समर्थन और सुरक्षा के साथ ओरल सेक्स न केवल आनंददायक हो सकता है, बल्कि सुरक्षित भी, यदि उपयुक्त सावधानियॉं बरती जाएं। इसे संबंधों के एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में देखा जाना चाहिए, जो न केवल शारीरिक संतुष्टि प्रदान करता है, बल्कि स्वास्थ्य के सुरक्षा के लिए भी जरूरी होता है। 

Disclaimer: इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

sex कॉन्डम प्रोटेक्शन Dangerous oral
Advertisment