/hindi/media/media_files/K5VtQb8QPYleRKFjXKBv.png)
Change That Come In Female Body After Sex ( Image Credit - Not So Pink)
Change After Sex: सेक्स किसी भी रिश्ते के लिए बड़ा बदलाव लेकर आता है। इमोशन्स के साथ बॉन्डिंग भी स्ट्रांग हो जाती है। यह हमारे शरीर और मन पर कई तरह से असर करता है, लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं हो जाती है। सेक्स करने के बाद लड़कियों के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। सेक्स सिर्फ हमारी इच्छाओं का कारण नहीं है यह हमारी बॉडी को हेल्दी बनाये रखने के लिए एक आवश्यकता भी है। भारत में अक्सर इस विषय पर बहुत कम बातें सुनने को मिलती हैं लेकिन डॉक्टर्स भी सेक्स को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा बताते हैं। महिलाओं के शरीर में सेक्स के बाद कई तरह के हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो उनकी बॉडी में कुछ बदलावों का कारण बनते हैं।
सेक्स से लड़कियों के शरीर में में होते हैं ऐसे बदलाव
1. हॉर्मोन में बदलाव
सेक्स के बाद पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के शरीर में ऑक्सीटॉसिन और डोपामाइन हॉर्मोन रिलीज होता है। इसका सीधा असर उनके इमोशन्स के साथ बर्ताव पर भी पड़ता है। यह असर सिर्फ कुछ देर का नहीं होता है बल्कि ये महिलाओं की पूरी पर्सनैलिटी पर लम्बे समय के लिए असर करता है।
2. कॉन्फिडेंस
सेक्स के बाद महिलाओं में अपनी बॉडी को लेकर बहुत कॉन्फिडेंस आ जाता है। जब पार्टनर ऐसा हो जो आपकी हर चीज से प्यार करे तो कॉन्फिडेंस अपने आप बढ़ जाता है।
3. ब्रेस्ट फर्म होना
सेक्स के बाद ब्रेस्ट ज्यादा फर्म हो जाता है। दरअसल, सेक्स के वक्त नर्वस सिस्टम भी रिऐक्ट होता है और जिस के वजह से ब्रेस्ट ज्यादा फर्म हो जाते हैं। जैसे ही दिमाग और बॉडी रिलैक्स होगी वैसे ही यह भी नॉर्मल हो जाएंगे।
4. ब्रेस्ट का साइज बढ़ना
सेक्स के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज भी बढ़ने लगता है। ऐसा हॉर्मोन में आने वाले बदलावों के कारण होता है। हालांकि ऐसा सभी के साथ हो ऐसा जरूरी नहीं है।
5. वजाइना में बदलाव
सेक्स के बाद महिलाएं अपने वजाइना में बदलाव महसूस करती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सेक्स के वक्त बॉडी में रिऐक्शन होते हैं। यही वजह है कि समय के साथ वजाइना का साइज बढ़ जाता है।
6. इमोशनली सेंसेटिव
कपल के बीच सेक्स के बाद में उन्हें कई नई स्टेज देखनी पड़ती हैं। जिसका असर खासतौर पर महिलाओं पर ज्यादा होता है क्योंकि उनके लिए सेक्स के अलग मायने होते हैं। यही वजह है कि सेक्स के बाद अक्सर महिलाएं अपने पार्टनर को लेकर ज्यादा इमोशनली सेंसेटिव हो जाती हैं।
चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।