Periods: पीरियड्स के दौरान हर महिला को खुश करने वाली 5 चीजें

हैल्थ: पीरियड्स के दिनों में कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हर महीने महिलाओं को पेट, कमर, जांघों, सिर में होने वाले दर्द से गुजरना पड़ता है। इसके कारण उन्हें चार से पांच दिन कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में -

author-image
New Update
Period

5 Things which Make Every Women Happy During Her Period ( Image Credit - Indiatimes.com )

Periods: पीरियड्स के दिनों में कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हर महीने महिलाओं को पेट, कमर, जांघों और सिर में होने वाले दर्द से गुजरना पड़ता है। इसके कारण उन्हें चार से पांच दिन कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। क्योंकि पीरियड्स के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिस के कारण मूड स्विंग्स, तनाव, चिड़चिड़ापन, भूख की कमी आदि कि समस्या से गुजरना पड़ता है। आपको भी पीरियड्स में तनाव, उदासी, दर्द, खीझ, गुस्सा आदि की समस्या होती है और कुछ भी अच्छा नहीं लगता है तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें। आपको पीरियड्स के दिनों में अच्छा महसूस होगा।

पीरियड्स के दौरान हर महिला को खुश करने वाली 5 चीजें

Advertisment

Periods 1 .png

1. एक्सरसाइज से होगा अच्छा महसूस

पीरियड्स के दिनों में महिलाएँ अपने बिस्तर पर पड़ी ना रहें। इन दिनों भी हल्की फुल्की एक्सरसाइज, मेडिटेशन, योगा करें। इससे मन शांत और खुश होता है और मूड अच्छा होता है। आप चाहें तो घर में ही टहलें, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इससे शरीर का दर्द कम होगा।

2. सिकाई करने से मिलता है आराम

पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से महिलाएँ अगर सिकाई करें तो दर्द से राहत मिलती है। हॉट वाटर बैग में गर्म पानी डालें और इससे कमर, पेट आदि को सेकें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। उसके बाद आपको दर्द में आराम महसूस होगा।

3. शरीर को रखें हाइड्रेट

Advertisment

शरीर में पानी की कमी ना होने दें। पीरियड्स में लिक्विड पदार्थ का सेवन जरूर करे। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पिएं। दूध, जूस आदि पिएं। इससे आपको ताकत भी मिलेगी। पीरियड्स में कुछ महिलाओं को ब्लोटिंग, पेट फूलने की समस्या होती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

4. एक्टिव रहना भी है जरूरी

सारा दिन बेड पर पड़े मत रहिए। पीरियड्स के दौरान ध्यान बार-बार दर्द, स्ट्रेस की तरफ जाता है और मूड स्विंग्स होता है। उस दौरान एक्टिव रहने की कोशिश करें। थोड़ा टहलें, छोटे-मोटे काम करें। खुश रहने की कोशिश करें। दोस्तों से फोन पर बात करें। इससे अच्छा महसूस होगा।

5. भरपूर आराम करें और नींद लें

रात में देर रात तक ना जागते रहें। पर्याप्त नींद लें। सुबह फ्रेश मूड से उठेंगे। यदि रात में भी पेट दर्द होता है, तो हॉट वाटर बैग से सेकें। इससे दर्द कम होगा और नींद जल्दी आएगी।

Advertisment

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Period पीरियड्स महिला नींद