Advertisment

Women Breast Cancer : महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

हैल्थ : ब्रेस्ट कैंसर एक प्रकार का कैंसर है, जो महिलाओं के लिए बहुत बड़ी समस्या है| यह कैंसर महिलाओं में तब शुरू होता है, जब कोशिकाएं बिन चाहे बढ़ने लगती हैं। 17 लाख से भी ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर के मामले आते हैं। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में -

author-image
New Update
Women Breast Cancer Symptoms

Women Breast Cancer Symptoms (Image Credit - SSB Healthcare )

Women Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर एक प्रकार का कैंसर है, जो महिलाओं के लिए बहुत बड़ी समस्या है। ब्रेस्ट कैंसर स्तन में होता है| यह कैंसर महिलाओं में तब शुरू होता है, जब कोशिकाएं बिना चाहे बढ़ने लगती हैं मतलब सेल्स आउट ऑफ कंट्रोल होकर ग्रो होने लगते हैं जिस की वजह से गांठ का रूप ले लेती हैं। इस गांठ को महिलाएँ महसूस करती है या फिर एक्स-रे करवा सकती हैं और डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं। WHO (World Health Organisation) के मुताबक यह कैंसर दुनिया भर की महिलाओं में पाया जाता है। दुनिया भर में हर साल 17 लाख से भी ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर के मामले आते हैं। ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ महिलाओ में ही पाया जाता है, लेकिन कुछ केसेस में यह पुरुषो में भी पाया गया है। तो आइये जानते हैं इसके लक्षण।

Advertisment

ब्रेस्ट कैंसर के क्या लक्षण होते हैं

1. ब्रेस्ट और अंडरआर्म्स में गांठ

महिलाएँ के ब्रेस्ट और अंडरआर्म में ऐसी गांठ का बनना जो ठीक नहीं हो, य ब्रेस्ट कैंसर का पहला लक्षण है। अगर ऐसा कुछ महसूस हो तो डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि डॉक्टर्स मैमोग्राम पर कैंसर के इस गांठ को आसानी से देख सकते हैं। 

Advertisment

2. अंडरआर्म और कॉलरबोन में सूजन

ब्रेस्ट कैंसर के दौरान वह धीरे-धीरे फैलने लगता है और लिम्फ नोड्स तक पहुंच जाता है। इस लक्षण को आम अंडरआर्म और कॉलरबोन में सूजन से पहचाना जा सकता है। 

3. दर्द और चुभन

Advertisment

ब्रेस्ट कैंसर के वक्त कुछ लोगों को ब्रेस्ट में चुभन और दर्द होता है। यह भी ब्रैस्ट कैंसर का सिमटम हो सकता है।  

4. ब्रेस्ट ऐरिया पर दांतेदार निशान

ब्रेस्ट कैंसर में ब्रेस्ट पर दांतेदार निशान दिखाई देता है, ये लक्षण ट्यूमर के कारण दिखाई देते हैं। यह ब्रैस्ट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। इसको नज़रअंदाज़ ना करें जल्द से जल्द इसका इलाज करवाएं। 

Advertisment

5. स्तन के आकार में परिवर्तन

जो भी महिला ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होती हैं उनके ब्रेस्ट के आकार में परिवर्तन होने लगता है। ऐसे मे ब्रेस्ट अंदर की तरफ चला जाता है तो कभी-कभी इसकी वजह से ब्रेस्ट के बनावट में भी अंतर दिखाई देता है।

6. निप्पल में बदलाव

Advertisment

ब्रेस्ट कैंसर के वक्त महिलाओ का ब्रेस्ट अंदर की तरफ चला जाता है और इसके साथ स्तन में खुजली, बर्न्स, गांठ जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

7. स्तन से द्रव निकलना

ब्रेस्ट कैंसर में निप्पल से गाढ़े रंग का पदार्थ निकलता है, कई बार ये पदार्थ खून भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें।

Advertisment

8. स्तन के अंदर मार्बल जैसा बन जाना

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर से कारण त्वचा के नीचे या अंदर मार्बल जैसा महसूस होगा जो असल में स्तन के दूसरे भाग से अलग होगा। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Breast Cancer ब्रेस्ट कैंसर स्तन अंडरआर्म
Advertisment