Health Care: सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से शरीर में क्या बदलाव होता है

आमतौर पर इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। आइए जानते हैं, सौंफ का पानी पीने से शरीर में क्या अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Changes Happen In The Body By Drinking Fennel Water On An Empty Stomach

Photograph: (Pinterest)

Changes Happen In The Body By Drinking Fennel Water On An Empty Stomach: भारतीय घरों में सौंफ का उपयोग होता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। खासकर अगर आप इसे पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं, सौंफ का पानी पीने से शरीर में क्या अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं।

Advertisment

सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से शरीर में क्या बदलाव होता है 

1. पाचन तंत्र मजबूत होता है

सौंफ में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पेट की गैस, अपच, एसिडिटी और सूजन जैसी समस्या को कम करने में मदद करता हैं। सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से आपका पेट हल्का और साफ महसूस होता है।

Advertisment

2. वजन घटाने में मदद करता है

सौंफ आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है और भूख को कंट्रोल भी करती है। इसका सेवन करने से आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं और सौंफ वजन घटाने में भी मदद करती है।

3. डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार करता है

Advertisment

सौंफ का पानी पीने से शरीर के सारे टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते है। यह आपके लिए एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है जो लिवर और किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

4. हॉर्मोनल बैलेंस में मदद करता है

महिलाओं के लिए सौंफ विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह महिलाओं में पीरियड्स संबंधी असुविधा, हार्मोनल असंतुलन और मेनोपॉज के लक्षणों को संतुलित करने में मदद करती है।

Advertisment

5. स्किन ग्लोइंग होती है 

डिटॉक्सिफिकेशन और बेहतर डाइजेशन आपके स्किन हेल्थ को सीधा प्रभावित करता हैं। सौंफ का पानी पीने से त्वचा संबंधी परेशानी दूर होती है और स्किन साफ, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है।

6. आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है

Advertisment

सौंफ में विटामिन A की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

सौंफ का पानी कैसे बनाएं?

1. रात में एक गिलास पानी लेकर उसमें 1 चम्मच सौंफ भिगोकर रख दें।

Advertisment

2. सुबह उठकर उस पानी को छानकर खाली पेट पीएं।

3. इसके बेहतर परिणाम के लिए रोजाना सौंफ के पानी का सेवन करें।

Empty stomach Fennel Water Drinking Body Changes