Advertisment

Bloodflow In Periods: रक्तस्राव के हिसाब से चुने पीरियड प्रोडक्ट

पीरियड में हर महिला का रक्तस्त्राव का प्रवाह भी अलग होता है। आपको अपने पीरियड में रक्तस्त्राव के प्रवाह के मुताबिक पीरियड प्रोडक्ट को चुनना चाहिए, ऐसा करने से आपके पीरियड और आरामदायक बन सकते हैं।

author-image
Monika Pundir
New Update
sanitary pads alternatives

Bloodflow In Periods

Bloodflow In Periods: पीरियड़ में रक्तस्राव के हिसाब से चुने पीरियड प्रोडक्ट

Advertisment

अगर आप अपनी पीरियड साइकिल को बेहतर तरीके से जानेगें तो आप खुदका अच्छा ख्याल रखने में सक्षम होंगे। पीरियड का अनुभव हर महिला का अलग अलग होता है और इस दौरान उन्हें अलग-अलग समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स में हर महिला का रक्तस्त्राव का प्रवाह भी अलग-अलग होता है। आपको अपने पीरियड में रक्तस्त्राव के प्रवाह के मुताबिक पीरियड़ प्रोडक्ट को चुनना चाहिए ऐसा करने से आपके पीरियड और आरामदायक बन सकते हैं।

पीरियड्स में कितना रक्तस्त्राव होता है

पीरियड्स में रक्तस्राव हर महिला के लिए अलग अलग होता है। किसी को इस दौरान बहुत हल्की स्पोटिंग होती है तो किसी को बहुत ही अत्यधिक रक्तस्त्राव होता है। हर महिला को अपने पीरियड के दौरान 5ml से लेकर 80ml तक रक्तस्त्राव हो सकता है। लेकिन जो रक्तस्त्राव 80ml से अधिक होता है उसे हेवी पीरियड कहा जाता है और इस संबंध में आपको डॉक्टर से मिलने की सलाह दी जाती है। पीरियड में अपने रक्तस्राव के अनुसार आपको पीरियड प्रोडक्ट चुनना चाहिए। यह अधिक किफायती और आरामदायक होता है। जानिए आपके रक्तस्त्राव के हिसाब से कौनसा पीरियड प्रोडक्ट है आपके लिए फायदेमंद।

Advertisment

कौनसा पीरियड प्रोडक्ट है सही?

1. सेनेटरी पैड

अधिकतर महिलाएं पीरियड में सेनेटेरी पैड का ही इस्तेमाल करती हैं। सेनेटेरी पैड आपके लिए तब बेहतर है जब आपका रक्तस्राव 5ml से 15ml के बीच हो। अगर रात को ज्यादा रक्तस्राव होता है तो सुपर पैड काफी सही होती है। इसलिए रात को इस्तेमाल करने के लिए यह सही है और इसके बहुत कम हेल्थ रिस्क हैं लेकिन फिर भी यह पीरियड के दौरान सही हाइजेनिक प्रोडक्ट नही माना जाता है।

Advertisment

2. टैम्पोन

एक नार्मल टैम्पोन 3ml तक खून को सोख सकता है और एक सुपर टैम्पोन 12ml तक खून सोखने की क्षमता रखता है। टैम्पौन को 4 से 8 घंटे के अंदर बदलना होता है वरना इसके हेल्थ रिस्क बहुत गंभीर हो सकते हैं। अगर आप तैराकी करती हैं या भारी स्पोर्ट्स खेलते हैं तो टैम्पोन आपके लिए बहुत फायदेमंद है।

3. मेंस्ट्रुअल कप

Advertisment

यह कप 20ml तक पीरियड ब्लड को सोख सकता है। यह बहुत हाइजेनिक तरीका है और वातावरण के लिए भी बहुत फायदेमंद है। एक कप को आप 12 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं और एक कप कई साल तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसलिए मेंस्ट्रुअल कप बहुत किफायती है।

4. पीरियड पैंटीज

पीरियड पैंटीज भी काफी किफायती होती हैं और इनका एक बार इस्तेमाल करके दोबारा धोकर फिर इस्तेमाल किया जाता है। एक पीरियड पैंटी 10ml तक पीरियड ब्लड को सोख सकती है। रात में पीरियड पैंटीज का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है।

Bloodflow In Periods
Advertisment