Constipation: कब्ज से हैं परेशान, खाएं फाइबर रिच फूड्स

Swati Bundela
08 Nov 2022
Constipation: कब्ज से हैं परेशान, खाएं फाइबर रिच फूड्स

Constipation

कब्ज एक बहुत ही आम समस्या है लेकिन यह काफी परेशानी का कारण बनती हैं। सर्दियों में कब्ज की समस्या और भी बढ़ जाती है क्योंकि इस दौरान कम पानी पिया जाता है और अधिक मसालेदार गर्म खाने का सेवन किया जाता है जिस कारण बाउल मूवमेंट प्रभावित करता है और कब्ज की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको फाइबर रिच फूड्स का इस्तेमाल अपनी डाइट में करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फाइबर युक्त फूड्स के बारे में बताएंगे जो आपको कब्ज की समस्या से राहत दिलाएंगे।

1. ओट्स

ओट्स में अनसॉल्युबल फाइबर और ग्लूटेन फाइबर मौजूद होता है साथ ही इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन बी और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। यह हमारे बाउल मुवमेंट को बेहतर बनाता है और पेट को साफ करने में मदद करता है। ओट्स खाने से ब्लड शुगर लेवल सही रहता है साथ ही पाचन शक्ति भी बढ़ती है।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, बथुआ, बंदगोभी, मेथी आदि का सेवन आपको कब्ज की समस्या में अवश्य करना चाहिए। इनमें सोल्यूभल फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है और हमारे डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को साफ रखता है।

7 Reasons Why Bathua Is Good For Your Health - SheThePeople TV

3. रागी खाएं

रागी में डायट्री फाइबर पाया जाता है। यह हमारे पेट को साफ करने में मदद करता है और स्वस्थ बनाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं और पेट को स्वस्थ रखते हैं। अगर आपको कब्ज है तो अपने खाने में अनाज की रोटी की जगह रागी की रोटी का इस्तेमाल करना चाहिए।

4. चना और मूंग

चना और मूंग जैसी अंकुरित चीजें खाने से पाचन क्रिया मजबूत बनती है और शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और कब्ज व गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

5. पपीता है बेहतरीन

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपको पपीते का सेवन रेगुलर करना चाहिए। पपीते में पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारी आंतों को साफ करने में मदद करता है। खाली पेट पपीता खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

क्या प्रेग्नेंसी में पपीता खाने से मिसकैरिज हो सकता है?
अगला आर्टिकल