Disadvantages Of Pickles: महिलाओं के लिए अचार खाने के नुकसान

अचार हमारे खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। सभी अचार खाना बहुत पसंद करते हैं लेकिन अचार हमारी बॉडी को कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकता है। जो लोग डेली अपने खाने में अचार को शामिल करते हैं उन्हें कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती हैं। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
अचार

Disadvantages Of Eating Pickles For Women  ( Image Credit - Youtube )

Disadvantages Of Pickles: हम सभी को अचार खाना बहुत पसंद होता है। मार्केट में या घर पर बने तरह-तरह के अचार हमारे खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं। लेकिन अचार हमारे शरीर में कई तरह की परेशानियाँ पैदा कर देते हैं। महिलाओं को खासकर अचार की क्रेविंग्स होती हैं उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान भी अचार खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है लेकिन यह उनके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। अचार खाने से हाईबीपी, एसिडिटी, गैस, हाई कोलेस्ट्राल और अल्सर जैसी बीमारियाँ होना तो एक आम बात है। लेकिन यह कई अन्य परेशानियों और एलर्जी का कारण बन सकता है।

जानिए अचार खाने से महिलाओं को क्या नुकसान हो सकते हैं

1. एलर्जी या सेंसिटिविटी हो सकती है

Advertisment

कुछ महिलाएं को अचार बनाने में पड़ने वाले सामान, जैसे कि सिरका या कुछ मसालों से एलर्जी या सेंसिटिविटी हो सकती है। यदि आपको कुक ऐसा अनुभव होता है, जैसे कि खुजली, चकत्ते, या डाईजेशन सम्बन्धी समस्या तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

2. हाईसोडियम कंटेंट 

अचार आमतौर पर सब्जियों को नमक के घोल में भिगोकर बनाया जाता है, जिसमें अक्सर नमक ज्यादा मात्रा में होता है। अत्यधिक सोडियम के बॉडी में जाने से वाटर रिटेंशन और ब्लड प्रेशर में वृद्धि हो सकती है। हाई ब्लड प्रेसर या हार्ट सम्बंधी परेशानियों वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर यह निगेटिव इफेक्ट्स डाल सकता है।

3. दवाओं के साथ हस्तक्षेप की संभावना

यदि आप किसी समस्या से पीड़ित हैं और दवाओं का इस्तेमाल कर रही हैं और साथ ही आप अचार का सेवन ज्यादा मात्रा में प्रतिदिन कर रही हैं तो यह आपकी दवाओं के काम में समस्या पैदा कर सकता है। हाई सोडियम कंटेंट ब्लड प्रेसर की कुछ दवाओं के प्रभाव पर असर डाल सकती है।

4. सीमित पोषण मूल्य

Advertisment

अचार फाइबर और विटामिन के जैसे कुछ पोषक तत्व प्रदान करता है, लेकिन अचार बनाने की प्रक्रिया में कुछ आवश्यक विटामिन और मिनिरल्स खत्म भी हो जाते हैं। इसके आलावा बेचने के लिए तैयार अचार में अतिरिक्त मिठास मिलाई जाती है जो कैलोरी को बढ़ा देती है।

5. रक्तचाप बढ़ सकता है

अचार में हाई सोडियम सामग्री कुछ महिलाओं में रक्तचाप को बढ़ा सकती है। यह प्रभाव महिलाओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि पुरुषों और महिलाओं दोनों पर लागू होता है। उच्च रक्तचाप विभिन्न हृदय रोगों के लिए एक रिस्क फैक्टर है, इसलिए सोडियम सेवन के प्रति खास ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

महिलाओं Disadvantages Of Pickles अचार खाना अचार की क्रेविंग्स