Advertisment

Do Not Consume : बोतलों के जूस और खाने का रोजाना न करें इस्तेमाल

blogs | हैल्थ: रोजाना खानपान में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जिन्हें रोजाना खाने से आपके सेहत पर ज्यादा उल्टा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आपको वैसी चीजों से दूर रखना चाहिए। हम अपने रोजाना के जीवन में बहुत सारी चीजों का सेवन करते रहते हैं।

author-image
Ayushi
New Update
Do not consume

Do Not Consume These 5 Things Daily

Do Not Consume These 5 Things Daily: खानपान में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जिन्हें रोजाना खाने से आपके सेहत पर ज्यादा उल्टा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आपको वैसी चीजों से दूर रखना चाहिए। हम अपने रोजाना के जीवन में बहुत सारी चीजों का सेवन करते रहते हैं। बहुत सारे फूड्स ऐसे भी होते हैं जिनका रोजाना खाना होता है‌‌। मगर कुछ खानपान की वजह से आपकी सेहत खराब भी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि अपने खानपान पर ध्यान दें। 

Advertisment

किन चीजों का सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए

तो आइए जानें रोजाना किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए :- 

Advertisment

1. डिब्बाबंद चीजें का सेवन न‌ करें

अगर आप वैसे लोगों में से एक हैं जो समय की‌ बचत करने के लिए ताजी चीजों को बना करके डिब्बाबंद चीजें में रख देते हैं तो ऐसा बंद कर दें। डिब्बाबंद चीजों में 'शुगर', 'नमक' और 'आर्टिफिशियल फ्लेवर्स' जरूरत के अनुसार ज्यादा होते हैं। डिब्बाबंद चीजें का सेवन करने से आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंच‌ सकता है।

2. डाइट सोडा का सेवन न करें

Advertisment

भले ही 'कोल्ड ड्रिंक्स' हो या फिर 'डाइट सोडा' इनका  रोजाना सेवन नहीं करना करना चाहिए। रोजाना सेवन करने से यह आपके शरीर को धीरे-धीरे खराब करने लगते हैं। भले ही लोग डाइट सोडा को 'कैलोरी फ्री' कहते हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि डाइट सोडा केमिकल फ्री प्रोडक्ट है। इससे आपको 'इंसुलिन ट्रिगर' होने का‌ चांस है सकता है साथ ही आपके शरीर में 'ब्लड शुगर लेवल' भी बढ़ सकता है।

3. एनिमल प्रोटीन का रोजाना सेवन न करें

प्रोटीन आपके शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और रोजाना आपको प्रोटीन का सेवन करना चाहिए, लेकिन सिर्फ एनिमल प्रोटीन का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। रोजाना एनिमल प्रोटीन खाने से आपके शरीर को 'एंटी-ऑक्सीडेंट्स' और 'एसेंशियल' फाइबर अच्छे से नहीं मिल पाते हैं जो आपको प्लांट बेस्ड प्रोटीन से मिल सकता है।

Advertisment

4. बेक्ड फूड का रोजाना सेवन न करें

बेक की हुई कुकीज या फिर केक्स का रोजाना सेवन नहीं करना चाहिए यह आपके लिए हतरनाक साबित हो सकता है। बेक्ड फूड में मैदा और एडेड शुगर की मात्रा अत्यधिक होती है जिसके कारण आपके शरीर को भी नुकसान पहुंच सकता है।

5. बोतलों में आने वाले जूस का सेवन न‌ करें

Advertisment

रिसर्च के मुताबिक, डिब्बे या फिर बोतल वाले जूस को रोजाना नहीं पीना चाहिए। डिब्बे या फिर बोतल वाले जूस में कैलोरी और केमिकल्स की मात्रा अधिक होती हैं जितने की दूसरे कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में होता है। इन जूस को लंबे समय से रखने के कारण जूस का सारा गुण खत्म हो जाता है। आप बोतल वाले जूस पीने के अलावा ताज़े फल का भी सेवन कर सकते हैं। ताज़े जूस का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है। ताज़ा जूस पीने से आपके शरीर में फाइबर भी भरपूर रूप से मिलते हैं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Consume एनिमल प्रोटीन जूस बेक्ड फूड
Advertisment