Sugarcane Juice: एनर्जी देने के साथ गर्मी दूर करे गन्ने का रस

blog | sehat: गर्मियों में गन्ने के रस या गन्ने के जूस की मांग बढ़ जाती है। गन्ने का रस हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए जरूरी है।

Prabha Joshi
06 Mar 2023
Sugarcane Juice: एनर्जी देने के साथ गर्मी दूर करे गन्ने का रस

गन्ने का रस शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी

Sugarcane Juice Health Benefits: गर्मियों में लोग गन्ने का रस बहुत पीते हैं। होली के बाद खासतौर से गन्ने के रस की मांग बहुत बढ़ जाती है। गर्मियां शुरू होते ही जिस चीज के सबसे पहले मांग उठती है वह है गन्ने का जूस। इसमें मौजूद कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम और अनेक विटामिंस जैसे जरूरी तत्व मौजूद होते हैं।

लू

गन्ने के रस के क्या फायदे हैं

गन्ना हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। आइए जानें गन्ने के रस से जुड़े कुछ फायदे :-

  • आंखों का स्वास्थ्य : गन्ने का रस आंखों के लिए बहुत जरूरी है। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की कमजोरी दूर करता है। आंखों में जलन दूर करता है।
  • पाचन-तंत्र के लिए लाभदायक : गन्ने का रस पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
  • हड्डियों के लिए उपयोगी : गन्ने के रस में कैल्शियम होता है। इसके रस के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। हड्डियों से जुड़ी कमजोरी दूर होती है।
  • त्वचा में लाए चमक : गन्ने का रस रोजाना सेवन करने से स्किन  के टिश्यूज को पोषण मिलता है। गन्ने के रस के सेवन से त्वचा में चमक आती है और त्वचा कोमल होती है।
  • खून साफ करे : गन्ने का रस रोजाना पीने से शरीर में खून से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इसका सेवन खून को बढ़ाता है। इसके सेवन से खून में मौजूद विषैले तत्व दूर होते हैं।
  • यूटीआई में लाभप्रद : गन्ने का रस पेशाब को साफ करता है। इसमें मौजूद गुण पेशाब या यूरिन से जुड़े इंफेक्शन को दूर करते हैं। पेशाब से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। गन्ने का रस किडनी के लिए भी अच्छा होता है।
  • बालों का झड़ना : गन्ने का रस बालों के लिए अच्छा पोषण होता है। यह बालों की रूसी और बाल झड़ने जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसके रोजाना सेवन से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
  • गर्मी का प्रकोप : गन्ने का रस गर्मियों में पीने से गर्मी का प्रकोप दूर होता है। यह एनर्जी देता है। गन्ने का रस पीने के बाद लू का असर खत्म हो जाता है।
  • ग्लूकोस की कमी : गन्ना शुगर में भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज की कमी नहीं होती। ग्लूकोज की कमी कमजोरी पैदा करती है। ऐसे में गन्ने का सेवन ग्लूकोस के जरिए शरीर में एनर्जी देता है।

इस तरह आप देख सकते हैं कि रोजाना गन्ने के रस का सेवन हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसके सेवन मात्र से ही शरीर की तमाम परेशानियां दूर होती हैं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल