Health Tips: गर्मियों में मखाना खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बेहतरीन फायदे

मखाना, जिसे फॉक्स नट या लोटस सीड्स भी कहा जाता है, इसे गर्मियों में एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। आइए जानें गर्मियों में मखाना खाने के 5 शानदार फायदे।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Eating Makhana In Summer Gives These 5 Great Benefits To The Body

Photograph: (Pinterest)

Eating Makhana In Summer Gives These 5 Great Benefits To The Body: गर्मियों का मौसम यानी डिहाइड्रेशन होना, इसी के साथ गर्मी शरीर से ज्यादा एनर्जी और हाइड्रेशन की मांग करता है। ऐसे में सही खानपान न केवल आपको ठंडक पहुंचाता है, बल्कि यह शरीर को बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। मखाना, जिसे फॉक्स नट या लोटस सीड्स भी कहा जाता है, इसे गर्मियों में एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। यह स्वाद में हल्का, पचने में आसान और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आपको बता दें कि मखाना खासतौर पर आयुर्वेद में एक ठंडे तत्व के रूप में जाना जाता है, जो शरीर की गर्मी को संतुलित करता है और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। आइए जानें गर्मियों में मखाना खाने के 5 शानदार फायदे।

Advertisment

गर्मियों में मखाना खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बेहतरीन फायदे

1. शरीर को ठंडक पहुंचाता है

गर्मियों में शरीर में अक्सर गर्मी बढ़ जाती है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना और थकावट जैसी समस्याएं होती हैं। मखाना शरीर को ठंडक देने में मदद करता है क्योंकि यह ठंडी तासीर का होता है। अगर आप नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में भुने हुए मखाने खाते है तो इससे आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।

Advertisment

2. हाइड्रेशन में मददगार होता है

मखाना में सोडियम की मात्रा बहुत कम होती है और यह पानी को शरीर में बनाए रखने में मदद करता है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है और मखाना इस काम को अच्छे से करता है। इसे नारियल पानी या नींबू पानी के साथ खाएं, तो इससे आपको और भी लाभ मिलता है।

3. पाचन में सुधार करता है

Advertisment

गर्मियों में पाचन तंत्र अक्सर कमजोर हो जाता है। मखाना में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देती है। इसे भूनकर नमक और हल्दी के साथ खाने से यह हेल्दी स्नैक बन जाता है।

4. एनर्जी बूस्टर का काम करता है

गर्मियों में शरीर जल्दी थक जाता है। ऐसे में मखाना एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो दिनभर आपको एक्टिव और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं।

Advertisment

5. वजन कंट्रोल करने में सहायता करता है

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो मखाना आपके लिए एक परफेक्ट स्नैक है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और इसे खाने से यह लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती। साथ ही, यह हेल्दी फैट और ग्लूटन-फ्री होता है।

Eating Summer Body Makhana benefits