Advertisment

Pregnancy Talks: कौन से विटामिन बनाते हैं प्रेग्नेंसी को आसान

गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है जो महिलाओं के जीवन में खुशी के साथ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी बहुत सारे बदलाव लाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान सही विटामिन्स और पोषक तत्वों का सेवन मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है।

author-image
Sneha yadav
एडिट
New Update
Pregnancy tips

(File Image)

Essential Vitamins for a Healthy and Smooth Pregnancy: गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है जो महिलाओं के जीवन में खुशी के साथ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी बहुत सारे बदलाव लाता है। क्या बदला किसी चुनौतियों से काम नहीं होते। उसके लिए महिलाओं को सही आहार और लाइफस्टाइल ग्रहण करना जरूरी होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान सही विटामिन्स और पोषक तत्वों का सेवन मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। तो आईए जानते हैं कौन से विटामिन बनाते हैं प्रेगनेंसी को आसान?

Advertisment

5 विटामिन बनाते हैं प्रेग्नेंसी को आसान

1. Vitamin B9

विटामिन B9 दोष बच्चे की रीढ़ और मस्तिष्क के विकास के दौरान उत्पन्न हो सकते हैं। यह बच्चे की डीएनए संरचना के विकास और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियाँ (पालक, ब्रोकली), दालें और बीन्स, साइट्रस फल (संतरा, नींबू),फोर्टिफाइड अनाज और ब्रेड का सेवन गर्भवति महिलाओ को जरुर करना चाहिए।

Advertisment

2. Vitamin D

विटामिन डी कैल्शियम के Absorption में मदद करता है और बच्चे की हड्डियों, दांतों और इम्यून सिस्टम के विकास के लिए आवश्यक है।इसकी कमी से मां और बच्चे दोनों में हड्डियों की कमजोरी हो सकती है।प्रेग्नेंसी में सही मात्रा में विटामिन डी लेने से समय से पहले डिलेवरी का खतरा कम होता है। सूरज की रोशनी, मछली, Egg Yolk और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ इसके स्रोत है।

3. Vitamin B6

Advertisment

विटामिन बी6 नर्वस सिस्टम को सही तरीके से काम करने में मदद करता है और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायक है। यह प्रेगनेंसी में होने वाले मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में भी मदद कर सकता है। केले, आलू, चिकन और टर्की, मछली, साबुत अनाज इसके कुछ अच्छे स्रोत होते है जिसमे vitamin B6 की मात्रा अधिक पाई जाती है।

4. Vitamin C

विटामिन C एक एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और शरीर में आयरन के Absorption में मदद करता है। यह मां और बच्चे दोनों के लिए स्वस्थ त्वचा, हड्डियों और कनेक्टिव टिशू के विकास के लिए आवश्यक है। खट्टे फल (संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी),बेल पेपर (शिमला मिर्च), ब्रोकोली, टमाटर और पत्तेदार हरी सब्जियाँ का सेवन करे इसमें vitamin C भरपुर होता है।

Advertisment

5. Vitamin A

विटामिन A बच्चे की सेल्स के विकास, आँखों और इम्यून सिस्टम के लिए आवश्यक है। इसकी अधिक मात्रा से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। Vitamin A का सबसे अच्छा स्रोत गाजर, शकरकंद, पालक, डेयरी उत्पाद, अंडे है इससे अपने डाइट में जरूर शामिल करे।

Vitamin A Highly Vitamin Food Do’s of Pregnancy Eating
Advertisment