Advertisment

Health Tips: हर महिला को पता होनी चाहिए अपने शरीर से जुड़ी ये 5 बातें

हर महिला को अपने शरीर को समझने और स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए अपने शरीर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए जानकारी होना जरूरी है, आइये जानें ऐसी 5 चीज़े जो अपने शरीर के बारे में आपको पता होनी चाहिए।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
healthy women.png

Image Credit- Freepik

Health Tips: हर महिला को अपने शरीर को समझने और स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए अपने शरीर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानना चाहिए। इन बातों का पता होना न केवल उनके फिजिकल हेल्थ के लिए जरूरी है, बल्कि इससे उनकी मानसिक स्थिति और सामाजिक दृष्टि से भी लाभ होता है। किसी भी महिला के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, एक महिला पर घर संभालने के साथ साथ घर में मौजूद अन्य सदस्यों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी भी होती है फिर खुद की पढ़ाई और जॉब भी किसी जिम्मेदारी से कम नहीं है। कई महिलाएं अपने बच्चों और घर वालो की देखभाल में इतनी व्यस्त हो जाती है की खुद पर ध्यान देना वे भूल ही जाती है। वे इस बात से बिलकुल अनजान होती है कि अपनी हेल्थ को इस चक्कर में वे नज़रअंदाज कर रही हैं, स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को सेहत से जुड़ी जानकारी होना जरूरी है आइये जानें ऐसी 5 चीज़े जो अपने शरीर के बारे में आपको पता होनी चाहिए।

Advertisment

हर महिला को पता होनी चाहिए अपने शरीर से जुड़ी ये 5 बातें

1. पीरियड्स का दर्द किस हद तक नॉर्मल है 

पीरियड्स के दौरान हर महिला को असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है, कई महिलाओं को ये दर्द शुरू के 2 दिन तक बहुत ज्यादा होता है वही कुछ ऐसी भी महिलाएं होती है जिन्हें दर्द नही महसूस होता है। पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द नॉर्मल ही होता है अगर आपको दर्द के साथ साथ चक्कर, उल्टी, कब्ज जैसी समस्या न हो तो ही ये नॉर्मल कहा जाता है। असल में ऐसा महसूस होने पर ज़रूरी है की आप अपनी डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisment

2. ज्यादा पसीना आने का मतलब क्या है

ज्यादा पसीना आने के कई कारण हो सकते हैं। यह स्वस्थ शारीरिक कार्यों, तनाव, तापमान के बदलाव, हैवी ब्लीडिंग, दर्दनाक पीएमएस, गर्मी या थकान के कारण हो सकता है। लेकिन अगर यह बहुत अधिक हो और नियमित रूप से हो, तो इससे बचाव के लिए डॉक्टर से सलाह करना उचित हो सकता है क्योंकि यह किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।

3. मोटापा स्वस्थ बॉडी की निशानी है

Advertisment

कई महिलाओं के लिए मोटापा किसी दुश्मन से कम नहीं होता मगर मोटे लोग भी स्वस्थ हो सकते हैं यदि उनकी बॉडी में मौजूद फैट हेल्दी हो तो। हेल्दी फैट से ही शरीर फिट होता है और ये हार्मोन को हेल्दी रखने में बहुत मदद करता है। हालांकि, मोटापे का स्तर अत्यधिक होने पर स्वास्थ्य समस्याओं का संभावना बढ़ जाता है।

4. नींद और मूड का क्या है कनेक्शन

नींद से मूड का कनेक्शन जरूर है, क्योंकि नींद पूरी न होने की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस होता है और गुस्सा आता है। नींद पूरी न होने की वजह से बॉडी में एनर्जी लेवल बहुत कम हो जाता है जिस वजह से पूरा दिन भी बरबाद हो सकता है। नींद से हार्मोंस संतुलित रखने में मदद मिलती है तो जरूरी है कि आप अपनी नींद हमेशा पूरी करें।

Advertisment

5. क्या कार्बोहाइड्रेट्स है नुकसानदायक

कार्बोहाइड्रेट्स महिलाओं के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं। वास्तव में, कार्बोहाइड्रेट्स आपके शरीर के में एनर्जी सोर्स होते हैं और आपको दिनभर की एक्टिविटी के लिए एनर्जी प्रदान करते हैं। सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स खाना महिलाओं के लिए आवश्यक होता है क्योंकि वे उन्हें उनके डेली एक्टिविटी के लिए आवश्यक एनर्जी प्रदान करते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Health Tips
Advertisment