Advertisment

Facts Of Clitoris: जानें क्लाइटोरिस के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स

क्लाइटोरिस महिलाओ का एक सेक्सुअल पार्ट जो उनके ओर्गास्म orgasm में मदद करता है। इसका बहुत सारा पार्ट इंटरनल होता है हम इसका  केवल एक छोटा सा हिस्सा देख सकते हैं जो मटर के दाने जितना होता है । यह शरीर का सबसे संवेदनशील पार्ट है। 

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Facts Of Clitoris(BeBadass.in).

Facts Of Clitoris(Image Credit - BeBadass.in)

Facts Of Clitoris: क्या आप जानते हैं क्लाइटोरिस क्या होता है? इसका क्या काम है। हम में से बहुत लोग यह भी जानते नहीं होंगे कि यह महिलाओं का एक सेक्सुअल पार्ट है जो उनके orgasm में मदद करता है। इसका बहुत सारा पार्ट इंटरनल होता है हम इसका केवल एक छोटा सा हिस्सा देख सकते हैं जो मटर के दाने जितना होता है जो  योनि द्वार के ऊपर स्थित होता है। यह शरीर का सबसे संवेदनशील पार्ट है। 

Advertisment

क्लाइटोरिस आपका सबसे संवेदनशील इरोजेनस ज़ोन है। इरोजेनस जोन एक ऐसा क्षेत्र होता जिस पर टच करने से बॉडी में उत्तेजना पैदा होती है। यह क्षेत्र स्पर्श के प्रति बहुत सवेंदनशील होते हैं और क्लाइटोरिस भी इसमें से एक है। इसका एकमात्र उद्देश्य आपको यौन सुख का अनुभव कराने में सक्षम बनाना है। इससे आपको शारीरिक आनंद की अधिक प्राप्ति होती है। 

  • मूड को बनाए, जब भी आप शुरुआत करें सबसे पहले अपने पार्टनर का मूड बनाएं।  मूड बनाने के लिए आप सेक्स, फोरप्ले या बॉडी पार्ट को टच करने से कर सकते हैं। 
  • क्लाइटोरिस को आराम से टच करें क्यूंकि यह बहुत ज्यादा संवेदनशील एरिया है और यह साइज में भी बहुत छोटा है। 
  • क्लाइटोरिस कोई ऐसे जादुई चीज़ नहीं है कि आपने उसको एक बार छुआ और  ओर्गास्म (orgasm)  हो गया। 
  • आप क्लाइटोरिस को उत्तेजित करने के लिए लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Facts of clitoris: जाने क्लाइटोरिस के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स 

  • हिडेन जेम (Hiden Gem)

    क्लाइटोरिस एक हिडन गेम है क्योंकि इसका 75 % हमारे शरीर के अंदर है। हमें बाहर तो इसका छोटा सा पार्ट दिखाई देता है। यह एक काम्प्लेक्स स्ट्रक्चर है। 
  • सबका अलग होता है 

    क्लाइटोरिस कभी भी किसी महिला का एक जैसा नहीं होता है। हर एक महिला में इसका साइज, शेप और जगह अलग होती है। इसके साथ ही इसका Pleasure भी सभी महिलाओं में एक जैसा नहीं होता है।  
  • आनंद से भरपूर

    क्लाइटोरिस का सबसे बड़ा या मुख्य काम यौन सुख देना है। इसका प्रजनन में काम नहीं होता है यह मुख्य रूप से आनद की प्राप्ति के लिए बना है। 
  • साइज में बढ़त  

    जब आपके शरीर में कामोत्तेजना होती है तब इसका साइज यानि आकार बढ़ जाता है। यह आकार 50 से 300% तक बढ़ जाता है ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है जिससे यह और भी सेंसटिव और रेस्पॉन्सिव हो जाता है। 
Clitoris
Advertisment