Advertisment

FAQs About Condoms: ऐसे सवाल जो कंडोम के बारे में पूछ लिए जाते हैं

कंडोम एक बर्थ कंट्रोल मेथड है जो स्पर्म को वजाइना में जाने से रोकता हैं। कंडोम फीमेल और मेल दोनों प्रकार के होते हैं। आज हम आपके साथ कुछ ऐसे सवाल शेयर करेंगे जो कंडोम के बारे में अक्सर पूछ लिए जाते हैं, आइए इनका जवाब जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Condoms

(Image Credit: Canva)

FAQs About Condoms: कंडोम (condom) एक बर्थ कंट्रोल मेथड है जो स्पर्म को वजाइना में जाने से रोकता हैं। कंडोम फीमेल और मेल दोनों प्रकार के होते हैं। मेल कंडोम को पेनिस पर पहना जाता है और फीमेल कंडोम को वजाइना में इंसर्ट किया जाता है। कंडोम को आमतौर पर लेटेक्स से बनाया जाता है लेकिन कुछ लोगों को लेटेक्स से एलर्जी होती है वो दूसरे ऑप्शंस भी एक्सप्लोरर कर सकते हैं। आज हम आपके साथ कुछ ऐसे सवाल शेयर करेंगे जो कंडोम के बारे में अक्सर पूछ लिए जाते हैं आइए इनका जवाब जानते हैं-

Advertisment

ऐसे सवाल जो कंडोम के बारे में पूछ लिए जाते हैं 

क्या सिर्फ पुरष कंडोम पहन सकते हैं?

नहीं, महिलाएं भी  कंडोम पहन सकती हैं. मेल कंडोम के साथ-साथ फीमेल कंडोम भी मार्केट में उपलब्ध है। ऐसा भी नहीं है कि दोनों को ही सेक्स के दौरान कंडोम पहनना है। अगर दोनों में कोई एक पार्टनर पहन रहा है तो बहुत अच्छी बात है। इस बात का ध्यान देना बहुत जरूरी है कि कंडोम अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए, कहीं से फटा ना हो और ना ही एक्सपायर होना चाहिए। 

Advertisment

क्या हर बार कंडोम नया इस्तेमाल करना है?

जब भी आप सेक्स करें आपको हर बार नया कंडोम इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही कंडोम को इस्तेमाल करते समय उसकी एक्सपायरी डेट चेक करना भी बहुत जरूरी है और आपको यह भी देखना चाहिए कि कंडोम कहीं से डैमेज तो नहीं है। कंडोम को सेक्स या कोई भी सेक्सुअल एक्टिविटी करने से पहले पहनना है अगर आप उसे बीच में पहन रहे हैं या फिर बाद में तो इससे यह है प्रभावी नहीं होगा। 

क्या कंडोम STI और HIV से बचाते हैं?

Advertisment

कंडोम का सही इस्तेमाल करने से हम ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) और सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (STI) दोनों से बचा सकते हैं। इसके साथ ही कंडोम का इस्तेमाल करने से HPV इंफेक्शन और HPV से संबंधित बीमारियों, जैसे जेनिटल वार्ट्स और सर्वाइकल कैंसर का खतरा कम हो सकता है।  एचआईवी सीरोकन्वर्जन रिसचर्स के रिएग्जामिनेशन से पता चलता है कि कंडोम का लगातार उपयोग करने पर यह 90 से 95% तक प्रभावी होता है।  इसका मतलब यह है कि जो लोग नियमित कंडोम का इस्तेमाल करते हैं उनमें अनियमित कंडोम प्रयोग करने वालों की तुलना में वायरस के संपर्क में आने पर इनफेक्टेड होने की संभावना 10 से 20 गुना कम होती है।

क्या लुब्रिकेंट को कंडोम के साथ इस्तेमाल करना चाहिए?

लुब्रिकेंट को कंडोम के साथ इस्तेमाल करने से फटने या फिर खराब होने से बचते हैं। इससे आपको ज्यादा बेहतर महसूस होता है। वाटर और सिलिकॉन बेस्ड लयूब को हमेशा कंडोम के साथ इस्तेमाल करना चाहिए। ये किसी भी तरह के कंडोम के साथ सेफ होते हैं।  ऑयल बेस्ड लुब्रिकेंट को कंडोम के साथ इस्तेमाल करने से बचे। कुछ कॉन्डम्स पहले से ही लुब्रिकेंट होते हैं लेकिन आप अपने हिसाब से इन्हें और कर सकते हैं। 

कंडोम के इस्तेमाल से क्या अनचाही प्रेग्नेंसी से बचा जा सकता है?

ऐसा बिल्कुल नहीं कहा जा सकता है कि कंडोम का इस्तेमाल करने से 100% अनचाही प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है। अगर आप कंडोम का नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं तब 98% चांसेस है कि आप अनचाही प्रेगनेंसी से बच सकते हैं। अगर आप कंडोम के साथ और किसी अन्य तरह के कांट्रेसेप्टिव्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तब प्रेग्नेंट होने के चांसेस और भी कम हो जाते हैं।  रिसर्च का कहना है कि 100 में से 13 लोग जो सिर्फ पर बर्थ  कंट्रोल मेथड में कंडोम का इस्तेमाल करते हैं वो प्रेग्नेंट हो जाते हैं

condom HIV STI Condoms FAQs
Advertisment