Advertisment

FAQs About Virginity: वर्जिनिटी से जुड़े सवालों के जवाब जानिए

हमारे समाज में वर्जिनिटी को लेकर लोगों में बहुत पागलपन है कि एक लड़की वर्जिन होनी चाहिए। महिला के हाइमन को एक सील की तरह देखा जाता है कि अगर यह ब्रेक नहीं हुआ है तो इसका मतलब है कि महिला वर्जन है या फिर शुद्ध है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
FAQs About virginity (5)

(Image Credit: Medium)

FAQs About Virginity: हमारे समाज में वर्जिनिटी को लेकर लोगों में बहुत पागलपन है कि एक लड़की वर्जिन होनी चाहिए जिसका मतलब यह समझा जाता है कि लड़की ने पहले कभी सेक्स नहीं है। लड़के इस लाइन का भी इस्तेमाल करते हैं कि No Seal, No Deal जिसका मतलब है कि अगर लड़की ने पहले किसी के साथ सेक्स नहीं किया तो हम उसके साथ डील नहीं करेंगे यानी उसके साथ शादी नहीं करेगे। यह हमारी मानसिकता को दिखाता है कि हम औरत को सेक्स ऑब्जेक्ट की तरह देखते हैं। महिला के हाइमन को एक सील की तरह देखा जाता है कि अगर यह ब्रेक नहीं हुआ है तो इसका मतलब है कि महिला वर्जन है या फिर शुद्ध है। चलिए आज इससे जुड़े ही कुछ सवालों के जवाब जानते हैं-

Advertisment

वर्जिनिटी से जुड़े सवालों के जवाब जानिए 

वर्जिनिटी का मतलब क्या है?

वर्जिनिटी का मतलब इतना आसान नहीं है जितना हम समझते हैं आमतौर पर इसका मतलब यह समझ लिया जाता है कि जिस व्यक्ति ने कभी सेक्स नहीं किया है उसे हम वर्जन कहते हैं। Planned Parenthood के अनुसार, हर व्यक्ति के लिए सेक्स का मतलब अलग हो सकता है जिसके कारण वर्जिनिटी का मतलब भी उनके लिए अलग हो सकता है जैसे कुछ लोग यह सोचते कि अगर आप पहली बार वजाइनल सेक्स करेंगे तब आपकी वर्जिनिटी चली जाती है लेकिन वहीं पर कुछ लोग वजाइनल सेक्स नहीं करते हैं। वह अन्य तरह की सेक्सुअल एक्टिविटी करते हैं जैसे एनल और ओरल लेकिन वो यह नहीं मानते हैं कि उनकी वर्जिनिटी लूज हो गई है क्योंकि अभी तक उन्होंने वजाइनल सेक्स नहीं किया है। ऐसे हर व्यक्ति के लिए वर्जिनिटी का मतलब अलग हो सकता है यह बहुत ही कॉम्प्लिकेटेड है।यह आप पर निर्भर करता है कि आप कैसे वर्जिनिटी को किस तरीके से लेते हैं।

Advertisment

क्या हाइमन टूटने से आपकी वर्जिनिटी चली जाती है?

हाइमन और वर्जिनिटी का आपस में कोई रिलेशन नहीं है जैसे कुछ लोग यह मानते हैं कि अगर आपका हाइमन ब्रेक नहीं हुआ है तो इसका मतलब है कि आप वर्जन है। आप किसी के हाइमन से नहीं बता सकते कि उसने कभी सेक्स किया है या नहीं क्योंकि हाइमन अन्य कारणों से भी टूट सकता है और कुछ महिलाओं में यह जन्म से ही नहीं होता है। इसलिए आप हाइमन से कभी यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि उस महिला ने पहले किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं या नहीं।

क्या पहली बार सेक्स करने की भी कोई उम्र होती है?

Advertisment

पहली बार सेक्स करने की कोई खास उम्र नहीं होती है। कुछ लोग शादी की उम्र तक भी पहुंच जाते हैं लेकिन वो तब भी सेक्स नहीं करते हैं। हर किसी का सेक्स को डिफाइन करने का भी तरीका दूसरों से अलग हो सकता है। कुछ लोग कभी भी सेक्सुअल एक्टिविटी में शामिल होना नहीं चाहते हैं और यह भी बिल्कुल ठीक है। आप सेक्स कब कर रहे हैं, इससे ज्यादा यह महत्वपूर्ण है कि आप कब सेक्स के लिए रेडी है। आपको बहुत सारे फैक्टर की समझ होनी चाहिए और आपकी उस रिश्ते में सहमति होना जरूरी है?

क्या हमेशा ही वर्जिनिटी चले जाने पर दर्द होता है?

हमने पहले भी बात की है हर किसी का सेक्स को लेकर अनुभव और नजरिया हो सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि अगर कोई पहली बार सेक्स कर रहा है तो उसे पेन होना जरूरी है। ऐसा भी नहीं है कि अगर आपको पेन हो रहा है तो उसके पीछे का कारण एक ही  फर्स्ट टाइम सेक्स है। इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे आपने लुब्रिकेशन का इस्तेमाल अच्छे से नहीं किया है, आपको घबराहट हो रही है या फिर आपको arousal नहीं हुआ है। 

Advertisment

क्या वर्जिनिटी आपको डिफाइन करती है?

जी नहीं, वर्जिनिटी किसी को भी डिफाइन नहीं करती है। इसका मतलब हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है। इससे हम किसी की भी वैल्यू या फिर वर्थ नहीं जान सकते हैं। यह आपकी चॉइस है कि अब आप कब किसी के साथ सेक्सुअली  शामिल होना चाहते हैं। इसको लेकर किसी को जज करना बिलकुल भी सही नहीं है। 

FAQs About Virginity
Advertisment