Advertisment

Foods To Control Cholesterol: दिल के स्वास्थ्य के लिए खाएं यह चीजें

खराब खानपान, लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज ना करने के कारण कोलेस्ट्रोल बढ़ जाता है। अगर आपको दिल को स्वस्थ बनाना है तो जरूरी है कि डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जिनकी मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहे।

author-image
Monika Pundir
New Update
Foods To Control Cholesterol

Foods To Control Cholesterol

Foods To Control Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए खाएं यह चीजें

Advertisment

कोलेस्ट्रॉल का नियंत्रण में रहना बहुत जरूरी होता है क्योंकि अगर इसकी मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाती है तो इस कारण हमारा हृदय स्वास्थ्य प्रभावित होता है और हृदय संबंधित रोग पैदा होते हैं। खराब खान-पान और लाइफस्टाइल साथ ही एक्सरसाइज ना करने के कारण कोलेस्ट्रोल के बढ़ने की संभावना होती है। इसलिए अगर आपको अपने दिल को स्वस्थ बनाना है तो उसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जिनकी मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहे। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन रखने में मदद करते हैं।

1. नाश्ते में खाएं ओट्स

नाश्ते में ओट्स का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ओट्स खाने से ना सिर्फ कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है बल्कि यह वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। ओट्स खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल ठीक होता है और हृदय स्वास्थ्य अच्छा बनता है।

Advertisment

2. लहसुन है फायदेमंद

लहसुन खाने से हमारे शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं। लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को हेल्दी बनाता है। अगर आप लहसुन का सेवन रेगुलर करते हैं तो यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करता है और हृदय संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करता है।

3. डार्क चॉकलेट खाएं

Advertisment

अधिकतर डॉक्टर भी जब तनाव होता है तो वह लोगों को डार्क चॉकलेट खाने की सलाह देते हैं। डार्क चॉकलेट खाने से काफी फायदे मिलते हैं।अगर आप डार्क चॉकलेट का सेवन करते हैं तो यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ बनाकर ह्रदय संबंधित रोगों का खतरा कम करता है।

4. हरी पत्तेदार सब्जियां जरूरी

शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियों में सारे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से कैलोरी की मात्रा आपके शरीर को कम मिलती है और कोलेस्ट्रॉल का लेवल नियंत्रण रहता है, जिससे हृदय स्वस्थ बनता है। अगर अपनी डाइट में आप हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करेंगे तो यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ बनाता है।

5. मछली है फायदेमंद

मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मछली खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल नियंत्रण में रहने में मदद मिलती है। मछली खाना हमारे ह्रदय के लिए स्वस्थ माना जाता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए मछली का सेवन कर रहे हैं तो इसका सेवन स्टीम करके करें। क्योंकि फ्राई करके मछली खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

Foods To Control Cholesterol
Advertisment