Liver Health: पपीता और नींबू बढ़ाए लिवर का स्वास्थ्य

हैल्थ: हमारे खान-पान में बहुत-सी ऐसी चीजें हैं जो लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ा सकती हैं, वहीं बहुत-सी ऐसी चीजें भी हैं जो लिवर के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा देते हैं। आज बात करेंगे लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ाने वाली चीजों की।

author-image
Prabha Joshi
New Update
लिवर स्वास्थ

लिवर का अच्छा स्वास्थ्य बहुत जरूरी है

Liver Health: आज से कुछ दिन बाद दुनिया विश्व लिवर दिवस मनाएगी। ऐसा इसलिए कि लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूरी हिस्सा होता है। इस हिस्से के डैमेज हो जाने से शरीर का काम प्रभावित हो जाता है। लोग लिवर के स्वास्थ्य को दरकिनार कर देते हैं। ऐसा कैसे? धूम्रपान और ज्याद अल्कोहल का सेवन लिवर के स्वास्थ्य को खराब कर देता है। ऐसे में जरूरी है लिवर के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाए। 

Advertisment

हमारे खान-पान में बहुत-सी ऐसी चीजें हैं जो लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ा सकती हैं, वहीं बहुत-सी ऐसी चीजें भी हैं जो लिवर के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा देते हैं। आज बात करेंगे लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ाने वाली चीजों की। लिवर का स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो एक लंबे समय तक हम जी सकते हैं।garlic benefits

लिवर को स्वस्थ रखने वाले खाद्य पदार्थ क्या हैं 

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए निम्न खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है :-

पपीते का प्रयोग 

लिवर के स्वास्थ्य के लिए रामबाण है पपीते का सेवन। पपीते को खाना न सिर्फ पेट और आंतों के लिए कारगर है बल्कि ये लिवर के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखता है। इससे लिवर की सेल्स मजबूत होती हैं जो लिवर को क्षतिग्रस्त होने से बचाती हैं। किसी भी तरह की लिवर की समस्या में पपीते का रोजाना सेवन शुरु कर दें। 

लहसन है लाभप्रद

Advertisment

लिवर के स्वास्थ्य के लिए रोजाना लहसन का सेवन कारगर है। लेहसन लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। दरअसल लहसन में फैटी लिवर को कम करने के जबरदस्त गुण होते हैं। ऐसे में अगर लहसन से परहेज रखते हैं तो आज ही से इसका सेवन शुरु कर दें। 

अंगूर और नींबू का रस 

लिवर के स्वास्थ्य के लिए अंगूर और नींबू का रस दोनों कारगर है। रोजाना अंगूर खाने से लिवर की हेल्थ बेहतर होती है जिससे लिवर तेजी से काम करना शुरु कर देता है। इसके साथ ही रोजाना नींबू का रस लीवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। 

अखरोट है लाभदायक

मेवे में अखरोट का सेवन लिवर के स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। ऐसे में जरूरी है रोजाना अखरोट को खाएं। अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड्स लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। ये लिवर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ दिमाग तेज करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में अखरोट का नियमित सेवन अच्छा है। 

Advertisment

इस तरह देखा जा सकता है कि लिवर के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है पपीते, लहसन, अंगूर, नींबू और अखरोट को अपनी डाइट में शामिल करें। गर्मियों में खासतौर से इनका सेवन जरूरी हो जाता है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

लिवर Liver Health विश्व लिवर दिवस