/hindi/media/media_files/bs1CqJuqXn01XadBZUH6.png)
(Image credit: pinterest)
FutureHealthComplicationsDuetoPCOD:PCOD या पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज महिलाओं में होने वाली एक सामान्य समस्या है। अब के समय में ये समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ रही है। हर 10 महिलाओं में से 1 महिला इससे पीड़ित है। PCOD हमारे मासिक धर्म को अनियंत्रित करने का कारण होता है। यह एक सामान्य हार्मोबल डिसऑर्डर है जो महिलाओं के पीरियड साइकिल को प्राभावित करता है। इसकी वजह से अनियमित समय पर पीरियड्स आना, हेवी फ्लो, अधिक दर्द और कुछ स्किन प्रोब्लम हो सकते है। PCOD केवल वर्तमान को ही नहीं बल्कि भविष्य में भी कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानते है भविष्य में PCOD की वजह से कैसे–कैसे दिक्कतें हो सकती है।
PCOD की वजह से फ्यूचर में होने 5 समस्या
1. इंफर्टिलिटी
PCOD एक ओवरी से रिलेटेड समस्या है जो हमारे ओव्युल्यूशन के प्रक्रिया को असंतुलित करती है। इसके कारण ओवरी में छोटे–छोटे सिस्ट बन जाते है जिसकी वजह से अंडे का उत्पादन कम हो जाता है या फिर बिल्कुल ही बंद हो जाता है। इसके वजह से महिलाओं के अंदर इंफर्टिलिटी या बांझपन की समस्या हो जाती है।
2. डायबिटीज
PCOD के कारण शारीर में इन्सुलिन का लेवल कम हो जाता है जिसके कारण ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है और डायबिटीज होने के संभावना बढ़ जाती है। इन्सुलिन का काम होना डायबिटीज टाइप 2 होने का कारण बन जाता है। PCOD की वजह से महिलाओं में हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे की दिक्कत हो जाती है।
3. मानसिक स्वास्थ्य
PCOD की वजह से हमारे बॉडी में बहुत सारे चेंजेस आने लगते है जैसे वजन का बढ़ना, बालों का झड़ना और मुंहासे होना। इन सभी दिक्कतों की वजह से हम अपना कांफिडेंस खो देते हैं और यह हमारे मानसिक तनाव का कारण बन जाता है। इसकी वजह से मूड स्विंग, डिप्रेशन और एंग्जायटी भी हो सकती है। अक्सर ऐसा होता है कि PCOD के प्रॉब्लम से हम खुद को आइसोलेट करते हैं और लोगो से कनेक्ट करना नहीं चाहते इसकी वजह से हम अकेले हो जाते है और मानसिक तनाव से जूझ रहे होते हैं।
4. एंडोमेट्रियल कैंसर
PCOD के कारण हमारे शरीर में हार्मोंस का असंतुलन होना तो सामान्य है। हमारे शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल के इंबैलेंस होने की वजह से गर्भाशय में मौजूद परत मोटी हो जाती है जिसके कारण से एंडोमेट्रियल कैंसर होने की संभावना होती है। लंबे समय से अगर हमारे अंदर एस्ट्रोजन उच्च मात्रा में बड़े और प्रोजेस्टेरोन घटता रहे तो उससे गर्भाशय की परत में वृद्धि होती है जो कैंसर का कारण बनता है।
5. हार्मोन इंबैलेंस प्रॉब्लम
PCOD के बहुत सारे प्रॉब्लम होते है जो हमारे हार्मोल के असंतुलन से जुड़े होते है। PCOD के कारण महिआलो को मुंहासे,ऑयली स्किन और बालों का झड़ना जैसी दिककते आ सकती है। एंड्रोजन के लेवल में वृद्धि होने के कारण बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। PCOD से पाचन तंत्र की भी कुछ समस्या हो सकती है जैसे गैस, कब्ज और अन्य परेशानियों होती है।
Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।