Advertisment

Healthy Diet For Women: महिलाओं की हेल्दी लाइफ के लिए हेल्दी डाइट

आज कल ज्यादातर लोगों का लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि स्वास्थ्य का बिल्कुल भी ख्याल नही रहता है। लोग ऐसा डाइट लेते हैं कि हेल्थ दिन-प्रतिदिन बिगड़ती ही जाती है, काम और प्रॉब्लम की वजह से अपना ध्यान नही दे पाते हैं। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में -   

author-image
Priya Singh
Jun 09, 2023 13:40 IST
Healthy diet

Healthy Diet For Healthy Life Of Women ( Image Credit - FirstCry )

Healthy Diet For Women: आज कल हम सभी एक ऐसी लाइफ जी रहे हैं जिसमे हमारे पास अपने लिए समय ही नही होता है। हम इतने बिजी हैं कि अपनी हेल्थ और खाने पीने तक का भी ध्यान ही नहीं रख पाते हैं। आज कल हम सभी हेल्थ का ध्यान नहीं देते हैं कभी घर पर खाना खा पाते हैं तो कभी-कभी खाने के लिए भी फ़ास्ट फ़ूड का सहारा लेना पड़ता है जो कि हमारी हेल्थ को बिगाड़ देता है। जिसकी वजह से हमें तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज कल तो डॉक्टर्स भी ज्यादा से ज्यादा हेल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं ताकि अपने आप को स्वस्थ रखा जा सके। क्योंकि भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में अच्छी डाइट ही आपको स्वस्थ रख सकती है।

Advertisment

जानिए महिलाएं अपने आप को स्वस्थ रखने के कैसी डाइट लें

1. ब्रेकफास्ट 

सुबह के समय महिलाएं अपनी डाइट में दही, कुछ फल, बेरीज और नट्स को शामिल कर सकती हैं। इसके साथ ही आप बादाम, एग, और कुछ साबुत अनाज और टोस्ट को शामिल कर सकती हैं। साथ ही आप वेजिटेबल से भरपूर आमलेट या सब्जी और पराठे का सेवन भी कर सकती हैं।

Advertisment

2. स्नैक 

आप अपने स्नैक में एक छोटी मुट्ठी बादाम या अखरोट ले सकती हैं साथ ही अगर चाहें तो गाजर, कुछ स्लाईस फल को भी ऐड कर सकती हैं।

3. लंच 

Advertisment

लंच में महिलाओं को कार्ब्स, प्रोटीन और फैट से भरपूर भोजन लेना चाहिए जो कि उनकी हेल्थ के लिए भी बेनेफिशियल होगा। इसमें महिलाएं, दाल, राइस, रोटी और सलाद या दही को शामिल कर सकती हैं यह पारम्परिक खाना उन्हें हेल्दी बनाकर रखेगा।

4. लंच के बाद स्नैक 

लंच के बाद के स्नैक में आप चियासीड्स को दही के साथ ले सकती हैं या फिर लो फैट पनीर को भी ले सकती हैं। इसके साथ ही आप टी, कॉफ़ी या जूस भी अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

Advertisment

5. इवनिंग स्नैक 

शाम के समय नास्ते में आप हेल्दी और बिना तले-भुने फूड्स का सेवन करें। इस समय आप एयर फ्राइड पॉपकॉर्न का सेवन कर सकती हैं। साथ ही कुछ फ्रूट स्लाइस का भी सेवन कर सकती हैं।

6. डिनर 

Advertisment

रात में खाने के समय यह ध्यान रखना चाहिए कि यह हल्का होना चाहिए। इसलिए रात में। रोटी, सब्जी या सलाद या दाल भी सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा आप सूप आदि का भी सेवन कर सकती हैं। 

 

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

#डाइट #महिलाएं ##Women #healthy diet
Advertisment