Advertisment

Herbal Tea Benefits: महिलाएं पिएं यह 3 हर्बल चाय, बढेगी फर्टिलिटी

फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। हर्बल टी पीने से महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ती है और यह पूर्णता नेचुरल तरीका है, पढे हर्बल टी के फायदे इस ब्लॉग में-

author-image
Monika Pundir
09 Dec 2022
Herbal Tea Benefits: महिलाएं पिएं यह 3 हर्बल चाय, बढेगी फर्टिलिटी

Herbal Tea Benefits

Herbal Tea To Boost Fertility: महिलाएं पिएं यह 3 हर्बल चाय, बढेगी फर्टिलिटी

Advertisment

महिलाओं के दैनिक दिनचर्या, खान पान और स्ट्रेस के कारण गर्भाधारण करने में समस्याएं आती हैं। आजकल महिलाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या अधिक हो रही है। एंडोमेट्रिओसिस, पीसीओडी, अंडे ना बनना और पीरियड नियमित समय पर ना आने के कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में दिक्कत होती है।

Herbal Tea Benefits: फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए अक्सर महिलाएं दवाइयों का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इन दवाइयों का साइड़ इफेक्ट भी होते हैं। इसलिए फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। हर्बल टी पीने से भी महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ती है और यह पूर्णता नेचुरल तरीका है।

1. ऑर्गेनिक रासबेरी हर्बल चाय

Advertisment

ऑर्गेनिक रासबेरी हर्बल चाय फर्टिलिटी को बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है। इस हर्बल चाय में विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह चाय हार्मोंस को बैलेंस करने में मदद करती है, साथ ही यह तनाव को भी दूर करने में लाभदायक होती है। इस हर्बल चाय में रिलैक्सिंग नर्व की खासियत है, सर दर्द होने पर चाय का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है।

2. ऑर्गेनिक स्पियरमिंट हर्बल चाय

यह हर्बल चाय भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, इस चाय में कैफीन मौजूद नहीं होता है और इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिंस मौजूद होते हैं। इस हर्बल चाय का सेवन अगर महिलाएं करती है तो यह उनकी फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है और गर्भधारण करने में भी मदद करता है।

Advertisment

3. पिंक स्टॉक फर्टिलिटी हर्बल चाय

यह हर्बल चाय भी महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए काफी सहायक होती है। इस चाय के इस्तेमाल से महिलाओं के पीरियड्स नियमित समय पर आने में मदद मिलती है, साथ ही पीसीओडी और पीसीओएस जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। इस चाय में बहुत से जरूरी हर्ब्स मौजूद होते हैं जैसे चैसबेरी, रासबेरी, नेटल लीफ आदि।

हर्बल चाय पीने के फायदे

अगर आप चाय के शौकीन हैं तो आपको हर्बल चाय पीनी चाहिए क्योंकि इसमें कैफीन मौजूद नहीं होता है और यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हर्बल चाय हमारी मसल्स को रिलैक्स करती है और मूड को अच्छा बनाती है। महिलाएं अगर हर्बल चाय का सेवन करती हैं तो यह उनके रिप्रोडक्टिव सिस्टम को बेहतर बनाता है साथ ही उनके पीरियड्स को नियमित समय पर आने में मदद करता है। यह महिलाओं को पीसीओडी और पीसीओएस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और उनकी फर्टिलिटी बढ़ाकर गर्भधारण करने में सहायक होता है।

Advertisment
Advertisment