Advertisment

Health Tips: PCOS के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने के घरेलू नुस्खे

जानिए PCOS के कारण और इसे कम करने के 5 घरेलू नुस्खे। हार्मोनल इंबैलेंस, जैनेटिक कारण और फास्ट फूड के सेवन से PCOS होता है। दालचीनी, पुदीना, मेथी दाना, मुलेठी और तुलसी के सेवन से पाएं राहत।

author-image
Vaishali Garg
New Update
PCOS

File Image

Home Remedies to Reduce Problems of PCOS: PCOS मतलब पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम जो महिलाओं में पाई जाने वाली कॉमन समस्या है। आज के समय में PCOS की प्रॉब्लम हर 10 में से 1 महिला को होती है। इस समस्या की वजह से पीरियड साईकिल इंबैलेंस होता है जिसकी वजह से पीरियड्स के समय में देरी या समय से पहले आ जाना, हार्मोनल असंतुलन, वजन का बढ़ना या फिर बिल्कुल घट जाना जैसी दिक्कत देखने को मिलती हैं।

Advertisment

क्यों होती हैं महिलाएं PCOS की शिकार?

1. हार्मोनल इंबैलेंस: हार्मोन का संतुलन में न होना PCOS का बहुत बड़ा कारण होता है। इसके कारण अंडाशय के बाहरी किनारों पर छोटे सिस्ट या फिर सूजन बन जाते हैं।

2. जैनेटिक: अगर परिवार में किसी को PCOS की समस्या है तो संभावना है कि हमें भी वह दिक्कत आ सकती है। जीन का रोल PCOS में देखने को मिलता है।

Advertisment

3. फास्ट फूड: धिक फास्ट फूड का सेवन करने से PCOS की समस्या हो सकती है क्योंकि फास्ट फूड में अधिकतम चिकनाई रहती है जो हमारे ओवरी की हेल्थ को प्रभावित करती है।

PCOS के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने के 5 घरेलू नुस्खे

1. दालचीनी का मिश्रण

Advertisment

स्रोतों के अनुसार, दालचीनी पाउडर को अगर हम आधा चम्मच गर्म पानी में मिलाकर पिएं तो उससे PCOS की समस्या कम हो सकती है। कहा जाता है कि दालचीनी फैट को कम करने का काम करती है और यह इंसुलिन का लेवल कंट्रोल करने में सक्षम है।

2. पुदीना का सेवन

पुदीना का सेवन करने से बढ़ते हार्मोन को कंट्रोल में लाया जा सकता है और यह शरीर में बढ़ते फैसियल हेयर को रोकता है। प्रतिदिन अगर हम 7 से 8 पुदीने के पत्तों को पानी में उबालकर उसे चाय की तरह पिएं तो यह बहुत फायदेमंद होता है और इसका रिजल्ट 3 से 4 सप्ताह में नजर आने लगता है।

Advertisment

3. मेथी दाने का उपयोग

जैसे कि आप जानते हैं, मेथी दाना वजन कम करने में बहुत सहायता करता है और PCOS की वजह से वजन में वृद्धि होना तय होता है। मेथी का सेवन करने से केवल वजन ही नहीं बल्कि शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन का लेवल मेंटेन रहता है। रोजाना खाली पेट भीगे मेथी दाने को शहद के साथ पीना लाभदायक होता है।

4. मुलेठी का लाभ

Advertisment

मुलेठी एक बहुत ही लाभदायक तत्व है PCOS से परेशान महिलाओं के लिए। मुलेठी का सेवन करने से ओव्युलेशन की प्रक्रिया में संतुलन बना रहता है। एक चम्मच मुलेठी के पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर उसे उबाल लें और काढ़ा बनाकर पीने से कुछ ही सप्ताह में रिजल्ट दिखने लगेगा।

5. तुलसी का सेवन

तुलसी PCOS के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है क्योंकि तुलसी के अंदर पाए जाने वाले एंटी-एन्ड्रोजेनिक अंडाशय को हेल्दी बनाए रखते हैं। प्रतिदिन 8–10 तुलसी की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पिएं।

Advertisment

सूचना: इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन स्नेह यादव का है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

PCOS dairy products pcos Best foods for PCOS Causes Of PCOS And PCOD facts about pcos
Advertisment