Advertisment

Homemade Drinks : गर्मी से राहत देने वाली होममेड ड्रिंक्स

ब्लॉग | हैल्थ : गर्मी का मौसम आ चुका हैं । इसी मौसम में बार बार हमारा गला सूखता हैं और इसी कारणवश हमें प्यास लगती रहती है। तपती धूप के कारण लोग गर्मी में आसानी से डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Muskan Singh
25 May 2023
Homemade Drinks : गर्मी से राहत देने वाली होममेड ड्रिंक्स

Drinks

Homemade Drinks: गर्मी का मौसम आ चुका हैं। इसी मौसम में बार बार हमारा गला सूखता हैं और इसी कारणवश हमें प्यास अधिक लगती है। तपती धूप के कारण लोग गर्मी में आसानी से डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। धूप और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी लोग अक्सर खुद हो हाइड्रेटेड रखने के लिए पीते हैं परंतु ड्रिंक्स गर्मी में लोगों की लोकप्रिय चीज होती हैं। गर्मी के मौसम में लोग खुद को और शरीर को ठंडा करने के लिए ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं आप घर पे कौन कौन सी ड्रिंक रेडी कर सकते हैं जिससे मिलेगी आपके गले को ठंडक।

Advertisment

गर्मियों में राहत देने के लिए कौन सी ड्रिंक्स पीने चाहिए

1. नींबू पानी 

नींबू पानी आप घर पे काफी आसानी से बना सकते हैं। नींबू पानी गर्मी में पीने वाली लोगो की मनपसंद ड्रिंक हैं जो आपको हाइड्रेटेड भी रखती हैं। नींबू पानी को लोग 2 अलग तरीके से बनाते हैं कुछ लोग नींबू पानी में नमक डालना पसंद करते हैं और कुछ लोग चीनी डालना पसंद।

Advertisment

2. लस्सी 

पंजाबियों की सबसे पसंदीदा ड्रिंक हैं लस्सी। लस्सी अत्यंत ही स्वादिष्ट लगती है और क्योंकि यह दही से बनाई जाती हैं यह हेल्थी होती हैं। ठंडी तासीर के कारण दही हमारे शरीर को ठंडा रखता हैं। 

3. तरबूज जूस 

Advertisment

गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल हैं तरबूज यह आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता हैं और आपको चिलचिलाती गर्मी में हाइड्रेटेड रखता हैं। तरबूज पानी से भरपूर होता हैं तो तरबूज का जूस पीने से हमारे शरीर को अधिक मात्रा में पानी मिलता हैं और हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता हैं। तरबूज का जूस बनना भी आसान होता हैं एवं एह वजन कम करने में भी फायदेमंद हैं साथ ही साथ हमारे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी प्रदान करता हैं।

4. बेल शरबत 

बेल आपके पेट की अंदरूनी गर्मी को दूर करके आपके पेट को ठंडक पहुंचता हैं। बेल के शरबत में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स मौजूद होता हैं, बस यह ही नहीं बेल का शरबत हमें डाइजेशन में भी मदद करता हैं। 

Advertisment

5. आम पना

आम पना बहुत ही लाभदायक समर ड्रिंक हैं क्योंकि ये आपको गर्मी में चलने वाली जानलेवा लू से बचाती हैं। इस ड्रिंक को आप घर पे बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं यह आपको गर्मी से राहत और डिहाइड्रेशन से भी बचाने की क्षमता रखता हैं। जब भी आप चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकले घर आके यह ड्रिंक का जरूर सेवन करें। गर्मी में घर पर ही आप अनेक प्रकार के ड्रिंक्स बना सकते हैं जैसे की मांगों शेक, बनना शेक, लेमोनेड इत्यादि। ऊपर बताए गए समर ड्रिंक्स को जरूर घर पर बना कर पिए।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment