/hindi/media/media_files/EwxgCzLAvWfTBEOMJAw4.png)
How can working women manage their periods without any hassle: हर महीने एक लड़की या महिला को पीरियड्स से गुजरना पड़ता है। पीरियड क्रैंप्स एक ऐसा दर्द है जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करता है। पीरियड में होने वाले अनेकों हार्मोनल चेंजेस हमारे लिए एक पीड़ा बनकर उभरते है। ऐसे में कामकाजी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई शारीरिक और मानसिक चुनौती का सामना करना पड़ता है। इस कारण काम पर फोकस करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कई बार लीव नहीं मिलती और न चाहते हुए भी काम करना पड़ता है। लेकिन थोड़ी सी तैयारी और समझदारी से इन दिनों को भी आरामदायक बनाया जा सकता है। आइए जानते है कुछ आसान और असरदार टिप्स जिससे कामकाजी महिलाएं अपने पीरियड्स को आसानी से मैनेज कर सकती है।
कामकाजी महिलाएं वर्लपलेस पर पीरियड को कैसे करें मैनेज?
1. कंफर्टेबल फिट पहने
पीरियड कंफर्टेबल कपड़े पहने। इससे आपका ध्यान बार बार कपड़ों पर नहीं जाएगा। कुछ ढीले ढाले से सूती आपके लिए आरामदायक होंगे। साथ ही गहरे रंग के कपड़े से पीरियड स्टेंस का डर नहीं रहेगा।
2. सेनेटरी प्रोडक्ट बदलते रहें
ऑफिस में भी आपको समय समय पर पैड या टैम्पोन बदलते रहने की जरूरत है। हमेशा 2 से 4 एक्स्ट्रा रखे जो इमरजेंसी के वक्त आपके काम आ सकता है। इसके अलावा मेंट्रुअल कप आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये आपको लंबे समय तक बिना रूके काम करने में मदद करेगा।
3. क्रैंप में रिलीफ के लिए करें एक्सरसाइज
अगर आप पीरियड क्रैंप से परेशान रहती है तो आपको कुछ हल्के एक्सरसाइज और कुछ योगासन करने से राहत मिल सकती है। आप स्ट्रेचिंग जैसे एक्सरसाइज को अपने लाइफस्टाइल में शमिल करें। इससे आपको पीरियड क्रैंप में राहत मिलेगी।
4. ब्रेक ले और हाइड्रेटेड रहें
लगातार काम करने से आपका क्रैंप बढ़ सकता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान काम के बीच में थोड़ा सा ब्रेक ले। ये आपको शारीरिक और मानसिक रूप से रिचार्ज करेगा। इसके अलावा समय समय पर पानी पीते रहे। गर्म पानी की बोतल अपने साथ रखे। इससे आपको क्रैंप के समय राहत मिलेगी।
5. फ्लेक्सिबल टाइम पर काम करें
अगर फिर भी आप काम में मन नहीं लगा पा रही तो आप लीव के लिए जरूर अप्लाई करे या बॉस से बात कर फ्लेक्सिबल टाइम पर काम करे। इससे आपको राहत मिलेगी और आप पीरियड को भी आसानी से मैनेज कर पाएंगी।