Advertisment

महिलाओं की बढ़ती उम्र Pregnancy और Fertility को किस प्रकार प्रभावित कर रही है?

वृद्धावस्था (Aging) एक नेचुरल प्रक्रिया है जो हर व्यक्ति के जीवन में होती है। इस प्रक्रिया के दौरान शरीर में काफी बदलाव होते हैं, जिनमें शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल परिवर्तन शामिल होते हैं। 

author-image
Ritika Negi
New Update
Affects of aging on fertility and pregnanacy

Pregnancy and Fertility (Image Credit: freepik)

How does aging affects fertility and pregnancy: वृद्धावस्था (Aging) एक नेचुरल प्रक्रिया है जो हर व्यक्ति के जीवन में होती है। इस प्रक्रिया के दौरान शरीर में काफी बदलाव होते हैं, जिनमें शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल परिवर्तन शामिल होते हैं। इन परिवर्तनों का असर महिलाओं की प्रेगेंसी और फर्टिलिटी पर होता है। ज्यादातर महिलाएं अपने कैरियर को आगे बढ़ाने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी गर्भावस्था को बढ़ावा देती हैं। लेकिन जैसे जैसे उनकी उम्र बढ़ती है, उसी के साथ-साथ गर्भावस्था की क्षमता में भी परिवर्तन होता है। इस आर्टिकल के जरिए हम जानेंगे कि एजिंग कैसे प्रेगनेंसी और फर्टिलिटी पर प्रभाव डालती है। 

Advertisment

महिलाओं की बढ़ती उम्र किस प्रकार प्रेगनेंसी और फर्टिलिटी को प्रभावित कर रही हैं?

वृद्धावस्था के साथ, महिलाओं की शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होता है जो उनकी प्रजनन (Conception) क्षमता को प्रभावित करते हैं। जब महिलाओं की उम्र बढ़ती है, तो उनके अंडाशयों (Ovaries) की संख्या में कमी होती है और उनकी गर्भाशय (Uterus) की क्षमता में भी गिरावट आती है। इसके फलस्वरूप, प्रेगनेंट होने की संभावना कम हो जाती है। 

वृद्धावस्था के साथ, पुरुषों की भी प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। इनमे भी हार्मोनल परिवर्तन एक बड़ा कारण है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की स्तर में कमी होती है, जिससे उनकी शुक्राणुओं (Sperms) की संख्या और क्षमता में भी कमी आती है। इस कारण भी महिलाएं को प्रेगनेंट होने में दिक्कत का समाना करना पड़ता है। 

Advertisment

महिलाओं की बढ़ती उम्र फर्टिलिटी परिवर्तन का एक प्रमुख कारण होता है। महिलाओं के उम्र के साथ, उनके गर्भाशय की क्षमता में कमी होती है जो उनकी फर्टिलिटी को प्रभावित करती है। बढ़ती उम्र के कारण महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान भी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, या थायराइड। ये समस्याएं गर्भावस्था को प्रभावित कर सकती हैं और माँ और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। 

यह बात तो बिल्कुल सच है कि वृद्धावस्था (Aging) प्रेगनेंसी और फर्टिलिटी को प्रभावित करती है। लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी की मदद से फर्टिलिटी कम होने के बावजूद, संतान प्राप्ति की संभावना है, इसके लिए डॉक्टर्स के पास जाकर उनसे कंसल्ट करा जा सकता है। यह जरूरी है कि हम इस प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी और समर्थन प्राप्त करें। मेडिकल पेशेवरों से सलाह लेना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना वृद्धावस्था में प्रजनन की समस्याओं को कम करने और गर्भावस्था को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।

Disclaimer: इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

Pregnancy fertility Uterus sperms ovaries conception
Advertisment