Advertisment

Sex Talks: जानिए सेक्स के बाद महिलाओं के शरीर में क्या बदलाव आते हैं?

सेक्स एक ऐसी प्रक्रिया है जो न केवल मनोरंजन और संतुष्टि प्रदान करता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। महिलाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अनुभव है जो उनके शरीर में कई परिवर्तन लाता है।

author-image
Ritika Negi
एडिट
New Update
Changes in female body after sex

Changes in female body after sex (Image Credit: freepik)

How does the female body changes after sex: सेक्स एक ऐसी प्रक्रिया है जो न केवल मनोरंजन और संतुष्टि प्रदान करता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। महिलाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अनुभव है जो उनके शरीर में कई परिवर्तन लाता है, यह परिवर्तन शारीरिक और भावनात्मक दोनों होते हैं। इस आर्टिकल में हम उन परिवर्तनों के बारे में बात करेंगे जो सेक्स करने के बाद महिलाओं के जीवन में आते हैं।

Advertisment

सेक्स के बाद महिलाओं के शरीर में क्या क्या बदलाव हो सकते हैं?

1. शरीर के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है

महिलाओं को पहले सेक्स के दौरान दर्द महसूस हो सकता है और सेक्स के बाद भी उन्हें यह दर्द पैरों या फिर पेट में महसूस होगा। पहली बार सेक्स के दौरान दर्द का महसूस होना सामान्य है क्योंकि योनि खुली नहीं होती है। जो लोग पूछते हैं कि क्या सेक्स के बाद महिला शरीर में बदलाव आता है, उन्हें पता होना चहिए की सेक्स का महिला शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है, लेकिन कुछ दिनों बाद ठीक हो जाता है। 

Advertisment

2. यूरिन करते समय खुजली या जलन हो सकती है

सेक्स के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों में से एक है कि आपको अपने प्राइवेट पार्ट में यूरिन करते समय खुजली या जलन महसूस हो सकती है। सेक्स के बाद ऐसा होना सामान्य माना जाता है। सेक्स के बाद संक्रमण पैदा करने वाले एलिमेंट्स से छुटकारा पाने के लिए यूरिन करना बेहद जरूरी है। यूरिन करते वक्त जलन और खुजली होना सामान्य सी बात है और यह कुछ ही दिनों में कम हो जाती है। हालांकि ऐसा नहीं होता और सेक्स करने के एक सप्ताह बाद तक जारी रहता है तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। 

3. पॉजिटिव हार्मोंस बढ़ते हैं

Advertisment

सेक्स के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों में से एक यह है कि उनके पॉजिटिव और हैप्पी हार्मोंस बढ़ते हैं। एक अच्छा और संतोषजनक सेक्स तनाव को कम करने में मदद करता है और शरीर में खुशी और शांति पैदा करता है। महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को भी सेक्स के बाद शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में जागरूक होना चाहिए, उन्हें नजरंदाज न करें। 

4. योनि (Vagina) बड़ी दिख सकती है

अधिकतर महिलाएं सेक्स के बाद होने वाले बदलावों के बारे में जागरूक नहीं होती हैं, जिससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। पहली बार सेक्स करने के बाद होने वाली चीजों में से एक यह है कि योनि थोड़ी बड़ी या सूजी हुई दिखती है। यह एक या दो दिन तक रह सकता है लेकिन उसके बाद योनि अपने सामान्य आकार में आ जाती है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि योनि खुद को सेक्स के लिए तैयार करती है। 

Disclaimer: इस प्लेटफार्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

vagina sex सेक्स योनि female body यूरिन
Advertisment