Know Your Body: प्यूबिक हेयर को शेव करना कितना सही है?

आजकल पर्सनल हाइजीन को लेकर सभी लोग पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। क्या प्यूबिक हेयर को शेव करना स्वास्थ्य के लिए सही है? आइए जानते हैं इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां।

author-image
Udisha Mandal
New Update
How Safe Is It To Shave Pubic Hair?

Photograph: (Pinterest)

How Safe Is It To Shave Pubic Hair?: आजकल पर्सनल हाइजीन को लेकर सभी लोग पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं, और इसी के चलते प्यूबिक हेयर यानी जननांग के आसपास के बाल को शेव करना भी एक आम बात बन गई है। कुछ लोग इसे पर्सनल साफ-सफाई का हिस्सा मानते हैं, तो वहीं कुछ इसे असुविधाजनक या अनावश्यक समझते हैं। लेकिन सवाल यह बनता है कि क्या प्यूबिक हेयर को शेव करना स्वास्थ्य के लिए सही है? इसे शेव करने के क्या फायदे हैं, और क्या इससे किसी तरह का नुकसान भी हो सकता है? आइए जानते हैं इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां।

Advertisment

प्यूबिक हेयर को शेव करना कितना सही है?

1. प्यूबिक हेयर शेव करने से फायदे

साफ-सफाई में आसानी होना - वैसे तो प्यूबिक हेयर शेव करने से फायदा होता है इससे पसीना और बदबू कम होती है, जिससे होने वाले संक्रमण का खतरा भी कम हो सकता है।

Advertisment

आत्मविश्वास होना - कुछ लोग शेव करने को ग्रूमिंग का हिस्सा मानते हैं, जिससे वे खुद को साफ-सुथरा और आत्मविश्वासी महसूस कराते हैं।

यौन संबंधों में सुविधा - कुछ लोगों को मानना है कि प्यूबिक हेयर हटाने से यौन संबंधों में अधिक आरामदायक होता है और यह आकर्षक लगता हैं।

2. प्यूबिक हेयर शेव करने से होने वाले नुकसान 

Advertisment

जलन और रैशेज़ - अकसर लोगों को शेविंग से त्वचा पर जलन, खुजली या रैशेज़ हो सकते हैं, खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव होती है तब।

इनग्रोन हेयर होना - शेविंग के बाद बाल अंदर की ओर उग सकते हैं, जिससे अकसर फुंसियाँ या दर्दनाक गांठ बन सकती हैं।

कट जाना और इंफेक्शन का खतरा होना - जननांग की त्वचा बहुत ही नाजुक होती है, वहां शेव के दौरान कट लगना आम बात है, लेकिन इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

Advertisment

प्राकृतिक सुरक्षा खत्म हो सकती है - प्यूबिक हेयर हमारे शरीर की एक प्राकृतिक सुरक्षा होती है, जो बहुत से बैक्टीरिया और फ्रिक्शन से बचाव करता है।

3. शेव करने से पहले रखें इन सावधानियों का ख्याल

जब भी प्यूबिक हेयर शेव करते हैं तो हमेशा साफ और धारदार रेज़र का इस्तेमाल करें।

Advertisment

शेव करने से पहले गुनगुने पानी से अपनी त्वचा को नरम करें। इससे शेव करने में आसानी होती है।

शेव करने के लिए हमेशा जेल या क्रीम का इस्तेमाल करें ताकि कट लगने की संभावना कम हो जाएं।

शेव के बाद एंटीसेप्टिक या माइल्ड मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं। इससे त्वचा पर रैशेज़ नहीं होंगे। 

Advertisment

सबसे अहम बात यह है कि अगर आपको संक्रमण या जलन हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Know Your Body Safe pubic hair