Alum Uses: फिटकरी पानी साफ़ करने के साथ रखती है एंटीसेप्टिक गुण

blog | sehat: फिटकरी का प्रयोग बहुत पहले से पानी साफ़ करने के लिए किया जाता रहा है। फिटकरी का प्रयोग और तरह से भी किया जाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट गुण इसका प्रयोग बढ़ा देते हैं।

Prabha Joshi
22 Feb 2023
Alum Uses: फिटकरी पानी साफ़ करने के साथ रखती है एंटीसेप्टिक गुण

फिटकरी में बहते ख़ून को रोकने की क्षमता है

Alum Uses & Benefits: अब तो वाटर प्यूरीफ़ायर्स आ गए हैं, लेकिन पहले के समय फिटकरी का प्रयोग बहुतायत में पानी साफ़ करने के लिए किया जाता था। फिटकरी के इस प्रयोग से पानी में दूषित रसायन जैसे फ़्लोराइड, पानी में नीचे जमा हो जाते थे। इस जमे हुए पदार्थ को मलमल या साफ़ कॉटन के कपड़े से छाना जाता था, जिससे साफ़ पानी मिल जाता था। हालांकि आज ये स्थितियां बदल गई हैं। आज साफ़ पानी के लिए घरों में वाटर प्यूरीफ़ायर्स उपलब्ध हैं। 

फिटकरी के फायदे पानी साफ़ करने के लिए ही नहीं बल्कि कई तरह से प्रयोग में लिए जाते हैं। फिटकरी को अंग्रेज़ी में ऐलम कहते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक गुण किसी भी कटे हुए स्थान में कीटाणुओं के पनपने से बचाता है वही ऐस्ट्रिंजेंट गुण किसी कटे हुए स्थान में ज़्यादा ख़ून के बहने को रोकता है और सूजन कम करने के काम आता है।

क्या हैं फिटकरी के प्रयोग

फिटकरी के निम्न प्रयोग हैं :-

  • दांतों : फिटकरी का प्रयोग दांत दर्द में बहुतायत में किया जाता है। किसी भी तरह के दांत दर्द में फिटकरी को लगाने से दांत दर्द में राहत महसूस होती है और दांत सुरक्षित रहते हैं। इसमें शामिल एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों में बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते। पायोरिया के दर्द में फिटकरी का प्रयोग आराम देता है।
  • प्राइवेट पार्ट्स: फिटकरी यूरीनरी इंफ़ेक्शन में राहत देती है। फिटकरी के पानी का प्रयोग प्राइवेट पार्ट्स को धोने में करने से उससे संबंधित बीमारियां नहीं होतीं। इसके साथ ही किसी भी तरह के बैक्टीरिया पैदा नहीं होते।
  • चोट : किसी भी तरह की चोट में फिटकरी को पानी में भिगो कर लगाने से चोट वाले स्थान में आराम मिलता है। इसको चोट के स्थान पर लगाने से ख़ून का बहना बंद हो जाता है साथ ही दर्द में भी राहत मिलती है।
  • चेहरा : फिटकरी के पानी से चेहरा धोने से चेहरे में चमक बनी रहती है। इसके साथ ही चेहरे पर जल्दी झुर्रियां भी नहीं पड़ती। फिटकरी के पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल जाता है।  
  • नहाने : नहाने के पानी में फिटकरी का पाउडर मिलाकर नहाने से पसीने की दुर्गंध से राहत मिलती है। इसके साथ ही किसी भी तरह के बैक्टीरिया बॉडी में नहीं पनप पाते। 

इस तरह आप देख सकते हैं, फिटकरी का प्रयोग रूटीन में करने से हमारे शरीर में हार्मफ़ुल चीज़ें अटैक नहीं कर पाती। शरीर कीटाणुओं से बचा रहता है। बाहरी हो या अंदरूनी, दोनों तरह की शारीरिक समस्याओं में फिटकरी के सेवन से राहत मिलती है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल