Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर को कैसे करें कंट्रोल?

हाई ब्लड प्रेशर सामान्य तो है पर इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। इसके कारण बहुत सारे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकते हैं। इसके कारण हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी की बीमारी भी हो सकती है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Five ways to Reduce Blood Pressure:

(File Image)

HowtoControlHighBloodPressure: ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत ही सामान्य स्वास्थ्य समस्या है इसमें ब्लड फ्लो लेवल हाई हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर सामान्य तो है पर इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। इसके कारण बहुत सारे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसका कोई स्पेसिफिक कारण नहीं होता। यह परिवार में चल रहे तनाव या अन्य तनाव के कारण हो सकता है। हमारे लाइफस्टाइल का ठीक ना होना भी इसको प्रभावित करता है। यह समस्या जेनेटिक भी हो सकती है। इसके कारण हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी की बीमारी भी हो सकती है। इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। तो आइये जानते हैं इसे कंट्रोल करने के उपाय।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 5 उपाय 

1. स्वस्थ आहार

Advertisment

एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए स्वस्थ आहार का होना बहुत जरूरी है। जिस व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर रहता है उसे नमक का सेवन 5 ग्राम से काम करना चाहिए। अपने आहार में केले, संतरे और पालक को शामिल करें। उन्हें फाइबर युक्त आहार भी लेना जरूरी है जैसे कि फल, साबूत अनाज और सब्जियां।

2. व्यायाम

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और योग करना बहुत जरूरी है। हमें अपनी डेली रूटीन में व्यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट व्यायाम करना बहुत जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए साइकलिंग भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। अगर हम रेगुलर बेसिस पर एक्सरसाइज करेंगे तो हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

3. वेट कंट्रोल

वजन हमारे स्वास्थ को बहुत प्रभावित करता है। ना ज्यादा कम या ना ज्यादा अधिक वजन हमारे सेहत के लिए अच्छा होता है। अगर हमें हाई ब्लड प्रेशर है तो हमें अपनी वजन को कंट्रोल में रखना चाहिए। ज्यादा वजन हमारे सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक वजन होने के कारण ब्लड प्रेशर भी अधिक होता है।

4. तनाव

Advertisment

हाई ब्लड प्रेशर का सबसे बड़ा कारण तनाव होता है। हर दिन हम किसी न किसी तनाव से जूझ रहे होते हैं और परेशान रहते हैं। उसकी वजह से हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ना सामान्य है। तनाव को कम करने के लिए हमें ध्यान, योग और मेडिटेशन करना चाहिए। यह हमारे मन को शांत रखता है और मेंटली स्ट्रांग भी बनता है। हमें ओवर वर्क को अवॉइड करना चाहिए। तनाव को दूर करने के लिए हमें अपनी हॉबीज को फॉलो करना चाहिए।

5. धूम्रपान और शराब

धूम्रपान की वजह से हमारे ब्लड प्रेशर वृद्धि हो सकती है और यह हमारे शरीर को डैमेज कर सकता है। धूम्रपान को छोड़ने के बहुत सारे तकनीक होते हैं जिसे हमें अडॉप्ट करना चाहिए। शराब की लत हमें हाई ब्लड प्रेशर का मरीज बना सकती है। अगर आप ड्रिंक करते हैं तो एक लिमिट में करिए ज्यादा शराब पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

High Blood Pressure blood pressure Reduce High Blood Pressure