Advertisment

Burnout: महिलाएँ जानें बर्नाउट से निपटने 7 उपाय

जब आप बर्नआउट होते है तब आप बहुत ज्यादा लो एनर्जी फील करते है. आपको ऐसा लगता है मेरे में कोई ऊर्जा नहीं है जैसे आपने बहुत ज्यादा काम किया हो।  इसके साथ ही आपका किसी काम में कोई मन नहीं लगता है। 

author-image
Rajveer Kaur
Sep 11, 2023 10:40 IST
Mental Stress (Medical News Today.com).png

How to deal with Burnout: महिलाएँ जाने बर्नाउट से निपटने 7 उपाय : आजकल की लाइफ़ बहुत ज़्यादा hectic के हो गई इसके साथ लाइफ़ में स्ट्रेस, ऐंज़ाइयटी और  डिप्रेशन भी बहुत बढ़ गया है। आजकल महिलाओं के ऊपर ज़िम्मेदारियाँ भी ज़्यादा बढ़ गई है जिसक कारण यह समस्या आ रही है। जैसे पहले महिलाएँ सिर्फ़ घर तक सीमित थी लेकिन अब ज़िम्मेदारी डबल है घर के साथ- साथ बाहर भी काम करना पड़ता है और अगर महिलाएँ वर्किंग मॉम है तब जिम्मेदारियाँ दुगनी से भी बढ़ जाती है। 

Advertisment

Burnout: महिलाएँ जानें बर्नाउट से निपटने 7 उपाय

इसके लक्षण क्या है 

  • जब आप बर्नआउट होते है तब आप बहुत ज्यादा लो एनर्जी फील करते है. आपको ऐसा लगता है मेरे में कोई ऊर्जा नहीं है जैसे आपने बहुत ज्यादा काम किया हो। इसके साथ ही आपका किसी काम में कोई मन नहीं लगता है। 
  • उदासी भी एक इसका लक्षण है। आपको किसी भी चीज़ में कोई मन नहीं लगता है। आपको ख़ुशी की बात में भी ख़ुशी नहीं मिलती है। आप उसमें में उदासी ढूंढ़ते हैं। 
  • बर्नआउट की स्थिति में आप सिरदर्द से परेशान रहते है। यह एक कॉमन लक्षण जो बर्नआउट में दिखाई देता है। 
  • इसके साथ ही आपके मसल में बहुत ज्यादा दर्द रहता है। 
  • आपका पाचनतंत्र ख़राब रहने लगता है। 
  • इसके साथ ही आप को नींद में भी दिक्कत आती है और आपका स्लीप साइकिल ख़राब हो जाता है। 

कैसे करें इसका इलाज 

  1. एक्सरसाइज : इसके लिए आप रोजना या नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इससे आपको बर्नआउट से राहत मिल सकती है। आप योग भी कर सकते है। 
  2. अच्छी नींद: यह भी इसे काम करने का अच्छा विकल्प है।  आप अपनी नींद के साथ समझौता मत कीजिए। आप प्रॉपर 8 घंटे की  नींद लीजिए। 
  3. सेल्फ केयर : आपने आप के ऊपर ध्यान देना शुरू कीजिए। जो आपको अच्छा लगता दिन में कुछ समय उसको भी दीजिए।  इससे आपका मन भी खुस होगा और आपका स्ट्रेस भी काम होगा। इस समय में आप अपने व्यक्तित्व को भी निखार सकते है। 
  4. काम को बाँटना : सारे काम का बोझ अपने ऊपर मत ले। इसे आप दुसरो में बाँट दे या फिर आप एक साथ ज्यादा काम मत कीजिए थोड़ा थोड़ा करके रोज़ कीजिए। 
  5. टाइम मैनेजमेंट : यह भी बहुत जरुरी है। आप अपने कामों को समय के हिसाब से बाँट दीजिए इससे आपका जल्दी भी होगा और कोई काम छूटेगा भी नहीं। 
  6. स्क्रीन : स्क्रीन टाइम को आप बिलकुल कम कर दीजिए।  इसका आपके शरीर और आँखे दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।  इसलिए नियमित समय तक ही स्क्रीन टाइम रखें। 
  7. थेरेपिस्ट की मदद लेना : अगर आप ज्यादा इस समस्या से परेशान है तो आप थेरेपिस्ट की मदद ले सकते है। 
#burnout
Advertisment