Advertisment

Mood Matters: सेक्स के लिए अपने मूड को कैसे तैयार करें?

सेक्स के लिए बहुत बार मूड को बनाने की जरूरत पड़ती है। आप के लिए समस्या तब होती है जब आप सेक्स करना चाहते हैं लेकिन आपका मूड नहीं बन रहा होता है। आईए जानते हैं कि कैसे आप सेक्स के लिए मूड बना सकते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Regular sex

File Image

How to Get in the Mood for Sex: सेक्स के लिए अच्छे मूड का होना बहुत जरूरी है। अगर हम किताबों या मूवीज की बात करें तो उसमें ऐसा दिखाया जाता है कि सेक्स के लिए खुद को तैयार करने की जरूरत नहीं होती है। यह एक ऐसी एक्टिविटी है जिसके लिए हमारा मूड होता ही है लेकिन असलियत इससे कोसो दूर है। सेक्स के लिए बहुत बार मूड को बनाने की जरूरत पड़ती है। आप के लिए समस्या तब होती है जब आप सेक्स करना चाहते हैं लेकिन आपका मूड नहीं बन रहा होता है। आइये जानते हैं कि कैसे आप सेक्स के लिए मूड बना सकते हैं-

Advertisment

सेक्स के लिए अपने मूड को कैसे तैयार करें?

खुद के लिए समय निकालना सीखें

सेक्स के दौरान आपका मूड तब भी नहीं होता है जब आप खुद को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं। आपको ऐसा लगता है कि आप सेक्सी नहीं है। आपकी बॉडी अच्छी नहीं है। इसके साथ ही आप पूरा दिन काम करते थक जाते हैं और इसके बावजूद भी आराम नहीं करते हैं। आपकी बॉडी और मांइड बर्नआउट हो जाते हैं। इसके कारण आपका सेक्स करने का मन नहीं करता है लेकिन आप फिर भी इसे करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने लिए समय निकालना होगा जिसमें आप उन एक्टिविटीज को करना शुरू करें जो आपको अच्छी लगती है। आप अच्छा खाना खाऐं, एक्सरसाइज करें और खुद की बॉडी को एक्सप्लोर करें।

Advertisment

मास्टरबेशन

मास्टरबेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसकी मदद से आप सोलो सेक्स एंजॉय कर सकते हैं। यह खुद के लिए समय निकालने का बेहतर तरीका हो सकता है। इससे आपका स्ट्रेस रिलीज होता है और आपका माइंड और बॉडी दोनों रिलैक्स करते हैं। इस वजह से आप खुद को जानने लगते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है और आप किन चीजों को इंजॉय करते हैं। आप खुद के साथ कंफर्टेबल होने लग जाते हैं। अगर आप पार्टनर के साथ पेनिट्रेटिव सेक्स नहीं करना चाहते हैं तो मास्टरबेशन कर सकते हैं। 

फोरप्ले 

Advertisment

फोरप्ले एक ऐसी प्रक्रिया है जो आपके मूड बढ़िया करने में मदद कर सकता है। यह बहुत ही हल्की इंटिमेसी होती है जो शुरुआत के लिए बेहतर हो सकती है। इसमें पार्टनर को किस करना, गले मिलना, कडलिंग करना या मसाज करने से शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे आपका धीरे-धीरे मूड बनने लग जाएगा। आपकी बॉडी में टेंशन रिलीज होने लग जाएगी और आप प्लेजर को एंजॉय करने लगेंगे। इससे आप सेक्स को एंजॉय करना कर सकते हैं। आप पार्टनर को बता सकते कि आपको किस तरीके से इंटिमेसी पसंद है।

कुछ नया ट्राई करें

कई बार आपका सेक्स के लिए इसलिए भी मन नहीं करता होता है क्योंकि आपको कुछ नया नहीं मिलता है। आपके लिए एक जैसी एक्टिविटीज करना बोरिंग हो जाता है। इसलिए आप कुछ नया ट्राई करें। इसके लिए आप अलग-अलग पोजीशन ट्राई कर सकते हैं। आप सेक्स टॉयज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जगह बदल सकते हैं और बीडीएसएम ट्राई कर सकते हैं। आप पार्टनर के साथ रोल प्ले कर सकते हैं। आप अपनी कोई फैंटेसी ट्राई कर सकते हैं। सेक्स में आपके पास अनगिनत विकल्प होते हैं। अगर आप सही जानकारी रखते हैं तो आप बहुत कुछ नया ट्राई कर सकते हैं।

Advertisment

स्ट्रेस खत्म करें

स्ट्रेस पर काबू पाना भी आपको सेक्स के लिए तैयार कर सकता है। आजकल के लाइफस्टाइल में स्ट्रेस बहुत बढ़ गया है जिसके कारण आपका मूड नहीं बनता है। इसलिए आप सबसे पहले स्ट्रेस को मैनेज करना सीखें। इसके लिए आप एक्सरसाइज या फिर मेडिटेशन कर सकते हैं और जब तक आप अपने स्ट्रेस काबू नहीं पाएंगे तब तक आप किसी भी सेक्सुअल एक्टिविटी को इंजॉय नहीं कर पाएंगे। स्ट्रेस को कम करने के लिए नींद पूरी होना बहुत जरूरी है। आप रात को साउंड स्लीप लेने की कोशिश करें। इसके साथ ही स्क्रीन टाइम कम करें।

Improve Mood female masturbation mood Foreplay Masturbation
Advertisment