Advertisment

Sex Without Rules: सेक्स का कोई सही या गलत तरीका नहीं

सेक्स का कोई सही या गलत तरीका नहीं होता है। बहुत सारे लोग सेक्स का गलत और सही तरीका ही ढूंढते रहते हैं जिसके कारण एंजॉय नहीं कर पाते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें लगता है कि सेक्स का तरीका वही सही होता है जो पोर्न में दिखाया जाता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Regular sex

File Image

Sex Is Beyond Right and Wrong: सेक्स का कोई सही या गलत तरीका नहीं होता है। बहुत सारे लोग सेक्स का गलत और सही तरीका ही ढूंढते रहते हैं जिसके कारण एंजॉय नहीं कर पाते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें लगता है कि सेक्स का तरीका वही सही होता है जो पोर्न में दिखाया जाता है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप हर किसी को सेक्स में फॉलो करने लगेंगे तब आप कभी भी सेक्स को एंजॉय नहीं कर पाएंगे। आपको लगेगा सिर्फ आप ही अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं या फिर आपमें ही कोई कमी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सेक्स करने जा कोई सही या गलत तरीका नहीं होता है। चलिए शुरू करते हैं-

Advertisment

सेक्स का कोई सही या गलत तरीका नहीं 

हर किसी का यौन अनुभव अलग होता है। अगर आप सेक्स में किसी को फॉलो कर रहे हैं तब आप सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। सेक्स की दौरान हर किसी का सेटिस्फेक्शन लेवल, तरीका, प्लेजर जोंस, टाइमिंग, प्रेफरेंस और डिजायर सब कुछ अलग हो सकता है। यह एक बहुत ही यूनिक अनुभव है। इसमें किसी के साथ तुलना करना बहुत बड़ी गलती हो सकती है। साथ ही इसका कोई सही टाइम नहीं होता है। किसी व्यक्ति को सिर्फ किस करने से ही स्टिमुलेशन हो सकती है और कई बार किसी व्यक्ति को पेनिट्रेशन से भी स्टिमुलेशन नहीं होती है।

कॉम्बिनेशन

Advertisment

सेक्स बहुत सारी थोड़ी-थोड़ी चीजों का एक कॉम्बिनेशन है। इसमें एक चीज कभी भी वर्क नहीं करती है। आपके बीच में कंसेंट होना, बॉन्डिंग, फोरप्ले, BDSM, ऑकवर्ड मूवमेंट्स और फैलियर सब कुछ हो सकता है। इसमें घबराने या बुरा मानने वाली बात नहीं है। सबसे जरूरी है कि आप सेक्स को एंजॉय करें। आप अलग-अलग चीजें ट्राई करें। आप देखिए कि आपके लिए क्या वर्क करता है। आप दूसरों के तरीकों को खुद पर ट्राई करने की कोशिश मत करें। अगर कोई तरीका आप पर काम कर रहा है तो उसे बेशक फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी की वैलिडेशन लेने की जरूरत नहीं है।

पार्टनर का भी ध्यान रखना जरूरी

खुद के साथ-साथ पार्टनर का भी ध्यान रखना जरूरी है। आप उनसे भी पूछे कि उन्हें क्या पसंद है। कंडोम का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आप अनचाही प्रेगनेंसी और सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इनफेक्शन से बच सकते हैं। सबसे जरूरी बात बहुत सारे लोग अपनी बॉडी को पॉर्न स्टार्स या फिर मूवी स्टार्स के साथ कंपेयर करने लग जाते हैं। इसके कारण बॉडी इमेज इश्यूज आने लग जाते हैं और कॉन्फिडेंस की कमी हो जाती है। 

Advertisment

यूनिक अनुभव

हमारी बॉडी में बहुत सारे उतार-चढाव होते रहते हैं जिसके कारण बॉडी शेप और साइज में भी बदलाव होते रहते हैं। अगली बार कोई भी आपके साथ सेक्स के बारे में बात करें तो इस बात को जरूर निश्चित करें कि वह अपनी बातों को आपके उपर मत थोपे। यह आपका यूनिक अनुभव है। इसे एंजॉय करने से आपको कोई भी नहीं रोक सकता है। सेक्स के दौरान अपने अनुभव को शेयर करना अलग बात है लेकिन दूसरों को जज करना या फिर उनके तरीके को गलत बताना किसी भी तरीके से सही नहीं है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sex Consent and Boundaries Benefits Of sex consent Consent In Sex
Advertisment