Advertisment

क्यों Sex Toys का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी गलत नहीं है?

सेक्स जगत में सेक्स टॉयज एक ऐसा अवतार है जिसने प्लेजर को बहुत आसान बना दिया है। सोलो प्लेजर बहुत आम हो गया है। हम अपने प्लेजर के लिए किसी के ऊपर निर्भर नहीं है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sex Toys

File Image

सेक्स जगत में सेक्स टॉयज एक ऐसा अवतार है जिसने प्लेजर को बहुत आसान बना दिया है। सोलो प्लेजर बहुत आम हो गया है। हम अपने प्लेजर के लिए किसी के ऊपर निर्भर नहीं है। महिलाओं की बात की जाए तो सेक्स टॉयज उनके लिए एक वरदान है क्योंकि कहीं बार उन्हें पार्टनर के साथ Orgasm नहीं होता है लेकिन सेक्स टॉयज के साथ हो जाता है। सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह है कि लोग सेक्स टॉयज को इस्तेमाल हो अच्छा नहीं समझते हैं। उनके लिए यह आज भी एक टैबू टॉपिक है। उन्हें लगता है कि "गलत महिलाएं" इनका इस्तेमाल करती हैं। आज हम जानेंगे कि सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी गलत नहीं है।

Advertisment

क्यों Sex Toys का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी गलत नहीं है?

सेक्स टॉयज के मार्केट में आने से सेक्स को लेकर बातचीत बहुत आम हो गई है। महिलाओं को अपनी प्लेजर के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। अगर कोई महिला सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करती है तो उसे अपने प्लेजर जोन्स के बारे में पता चलता है। उसे अपनी शारीरिक जरूरतों से वंचित नहीं रहना पड़ता है बल्कि जब भी उसका मन हो तो वे अपने प्लेजर का अनुभव कर सकती है। उसे अपने पार्टनर के हिसाब से नहीं रहना पड़ता है। सेक्स टॉयज के कारण मास्टरबेशन को लेकर भी लोगों की सोच बदल रही हैं। पहले लोग मास्टरबेशन को भी गलत समझते थे। उन्हें लगता था कि यह पाप है या फिर गलत है। इसके सेहत को भी बहुत सारे नुकसान हैं। सेक्स टॉयज के कारण मास्टरबेशन के बारे में भी बातचीत नॉर्मलाइज होने लगी है। लोगों को पता चल रहा है कि मास्टरबेशन के बहुत सारे फायदे हैं। महिलाएं भी मास्टरबेट कर सकती हैं।

अगर आज के समय में कोई लड़की सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करते हुए दिख जाती है तो हम उसे बुरा महसूस करवाते हैं या फिर उसे सेक्स के लिए ऑबसेस्ड बताते हैं। हम लोग दूसरों को लेबल करने में बहुत आगे रहते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपनी यौन भावनाओं की वैल्यू करता है और उन्हें पूरा करने के लिए कुछ करे तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है। अगर आप इच्छा होने पर मास्टरबेट नहीं करेंगे तो आपको स्ट्रेस रहेगा। महिलाओं को अपनी सेक्सुअल लाइफ का कंट्रोल अपने हाथ में लेना चाहिए ताकि उन्हें दूसरों के ऊपर डिपेंड ना रहना पड़े। आपको दूसरों की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि कोई आपके बारे में क्या सोच रहा है।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Taboos shame FAQs About Sex Toys Sex Toys and STIs taboo talk
Advertisment