Advertisment

Pimples On Forehead : पिंपल्स हटाने के लिए जानिए घरेलू तरीके

हैल्थ/ब्लॉग : चेहरे पर कहीं भी पिंपल्स हो जाते हैं। और जब माथे पर आ जाए तो यह समस्या ज्यादा हो जाती है। इसके कारण चेहरा भद्दा नजर आने लगता है। केमिकल वाले प्रोडक्ट्स जैसे मेकअप के कारण कई बार भी माथे पर पिंपल निकल आते हैं।

author-image
New Update
Forehead 0 .png

Pimples On Forehead (image credit : wikipedia)

How To Remove Pimples On Forehead By Applying Home Remedies : चेहरे पर कहीं भी पिंपल्स हो जाते हैं। और जब माथे पर आ जाए तो यह समस्या ज्यादा हो जाती है। इसके कारण चेहरा भद्दा नजर आने लगता है। केमिकल वाले प्रोडक्ट्स जैसे मेकअप के कारण कई बार भी माथे पर पिंपल निकल आते हैं। इसलिए कहा जाता है कि लंबे समय तक चेहरे पर मेकअप नहीं लगाना चाहिए। कई बार पिंपल इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि इन्हें क्रीम या किसी अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से ठीक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे ही ज्यादा काम आते हैं। इस समस्या को कम करने के लिए कौन-सी चीजें फायदेमंद हो सकती हैं। आए जाने इस ब्लॉग में।

Advertisment

पिंपल्स हटाने के लिए क्या किया जाए?  

1.रात में सोने से पहले एप्लाई करे एलोवेरा जेल

माथे पर होने वाले पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। पिंपल्स को ठीक करने के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद माना जाता है। रात में या फिर दिन में पिंपल्स पर  एलोवेरा जेल लगाएं और 30 मिनट बाद नॉर्मल पानी से साफ कर लें। अगर आपको एलोवेरा जेल नहीं लगना तो आप इसकी जगह बर्फ का टुकड़ा भी अप्लाई कर सकती हैं। यह बेहद आराम देने के साथ-साथ पिंपल्स की समस्या को दूर करता है। 

Advertisment

2.पुदीना और गुलाब जल का पेस्ट

पिंपल्स को ठीक करने के लिए पुदीने का पत्ता यूज कर सकते हैं। यह त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को दूर कर पिंपल्स को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए पहेले पुदीना के कुछ पत्ते लें और उसे पीस लें। अब आप इसमें गुलाब जल मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण को माथे पर अप्लाई करें, इससे छोटे-छोटे दाने भी ठीक हो जाएंगे। इस पेस्ट को अप्लाई करने के 15 मिनट बाद इसे साफ कर दें। 

3.ग्रीन टी से तैयार करें टोनर

Advertisment

पिंपल्स को हटाने के लिए ग्रीन टी बहुत मददत करता हैं। आप सब से पहले एक बर्तन में एक कप पानी गर्म करे। अब इसमें ग्रीन टी बैग ढूबा दें और अच्छी तरह उबलने दें। जब पानी कम होने लगे तब गैस को ऑफ कर दें। अब पानी को स्प्रे के बोतल में भरकर रख लें और जब यह ठंडा हो जाए तो कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। अब इसे माथे पर स्प्रे करें। सुबह और शाम आप इसके इस्तेमाल से आपको फर्क खुद नजर आने लगेगा। 

4.स्क्रब और रब करने की गलती ना करें

पिंपल्स को ठीक करने के लिए केमिकल चीजों का इस्तेमाल करने से बचें। स्क्रब या फिर बार-बार रब करने से पिंपल्स और बढ़ सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से पहले सावधानी बरतें। पिंपल्स माथे पर अधिक हैं तो दिन भर में तीन से चार बार अपने चेहरे को साफ जरूर करें।

Advertisment

5.क्या खाने से बढ़ जाती है समस्या

जिन खाद्य पदार्थों में हीट होती है, उन्हें खाने से बचें। ज्यादा ऑयली खाना खाने से भी पिंपल्स की परेशानी हो जाती है। साथ ही, जंक फूड से भी परहेज करें, ये चेहरे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग ज्यादा दवाई खाते हैं उन्हें भी पिंपल्स की समस्या होती हैं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

pimples पिंपल्स गुलाब जल Forehead
Advertisment