Advertisment

Breast Health: महिलाएं अपने ब्रैस्ट को कैसे हैल्दी रखें?

महिलाओं के शरीर का एक अहम हिस्सा है उनके स्तन जिसका खास ख्याल रखना उनके लिए भी आवश्यक है। महिलाएं स्तन को स्वस्थ रखने के लिए सही ब्रा साइज का चयन करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिए, प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम कर अपने शरीर को स्वस्थ रखें।

author-image
Neha Dixit
New Update
Freepik

Healthy Breasts (Image Credits: Freepik)

How Women Can Keep Their Breasts Healthy: महिलाओं के शरीर का एक अहम हिस्सा है उनके स्तन जिसका खास ख्याल रखना उनके लिए  आवश्यक है। महिलाएं अपने स्तन को स्वस्थ रखने के लिए सही ब्रा साइज का चयन करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिए, प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम कर अपने शरीर को स्वस्थ रखें, हेल्दी और न्यूट्रिशस आहार जैसे हरी सब्जियां और स्वस्थ्य फलों का सेवन करें, योग और ध्यान लगाकर अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखें।

Advertisment

स्तन का ख्याल रखना महिलाओं के लिए बेहद आवश्यक है और इसके लिए महिलाएं अपने स्तन की तेल से मसाज भी कर सकती हैं। मसाज करने से स्तन मॉइश्चराइज और टोंड रहते हैं। हल्दी, अलसी के बीज, ऑरेंज, बेरीज, वॉलनट, अवोकेडो, ग्रेप्स इत्यादि फल आपके ब्रेस्ट को स्वस्थ और टोंड रखने के लिए बेहद सहायक है।

महिलाएं कैसे रखें अपने स्तन को स्वस्थ

1. स्वस्थ आहार का सेवन (Follow Healthy Diet Routine)

Advertisment

महिलाओं को अपने स्तन को स्वस्थ रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है कि वह नियमित रूप से एक आहार का सेवन करें। अपने आहार में फल और सब्जियों को शामिल करें जिससे उन्हें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स, विटामिंस, मिनरल्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त हो।

2. व्यायाम और योग करना (Exercise And Yoga)

नियमित रूप से व्यायाम और योग जैसे भुजंगासन, बालासान, सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन एवं अन्य व्यायाम आसन करने से महिलाओं के स्तन स्वास्थ्य और टोंड रहते हैं।

Advertisment

3. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना (Drinking Enough Water)

महिलाएं अपने स्तन को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिए। पूरे दिन में 8 गिलास पानी पीना अनिवार्य है जिससे आपके शरीर से टॉक्सिक पार्टिकल्स साफ हो सके और आप ऊर्जावान महसूस करें।

4. सही ब्रा साइज का चयन करना (Wearing Right Size Of Bra)

Advertisment

महिलाओं के स्तन को स्वस्थ रखने के लिए एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि वह सही साइज की ब्रा का चयन करें। ब्रा वैल फिटेड होनी चाहिए जिसमें आप कंफर्टेबल महसूस करें और अपने दिनचर्या के कार्य भी आसानी से कर सके जिससे आपके स्तन को नुकसान ना हो।

5. हाइजीन मेंटेन रखना (Maintain Hygiene)

स्तन को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार, व्यायाम, योग, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, सही साइज के कपड़ों का चयन करना इन सब के साथ-साथ जरूरी यह भी है कि आप अपनी हाइजीन पर भी ध्यान दें। दिनचर्या के कार्यों में व्यस्त रहने के कारण धूल, मिट्टी, तेल और पसीने से आपके स्तन को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए अत्यंत आवश्यक है कि आप अपने स्तन को स्वस्थ रखने के लिए हाइजीन का भी खास ध्यान रखें।

Breasts Maintain Hygiene Exercise And Yoga Drinking Enough Water
Advertisment